फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Due to changing weather, hospitals are also filled with patients.

Pratapgarh News: बदलते मौसम की मार, अस्पतालों में भी मरीजों की भरमार

Sun, 18 Feb 2024 12:39 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़ Updated Sun, 18 Feb 2024 12:39 AM IST
विज्ञापन
Due to changing weather, hospitals are also filled with patients.
बदलते मौसम की मार, अस्पतालों में मरीजों की भरमार
विज्ञापन

मेडिकल कॉलेज सीएचसी व पीएचसी पर हर दिन पहुंच रहे तकरीबन आठ हजार मरीज
संवाद न्यूज एजेंसी
प्रतापगढ़। मौसम में बदलाव लोगों की सेहत पर पड़ रहा है। सुबह- शाम ठंड और दिन में तेज धूप से गर्मी का अहसास लोगों को बीमार कर रहा है। इससे अस्पतालों में मरीजों की संख्या बढ़ गई है।
राजा प्रताप बहादुर चिकित्सालय में शनिवार को भी मरीजों की भारी भीड़ रही। सबसे अधिक मरीज फिजिशियन व अस्थि रोग विशेषज्ञ के ओपीडी की रही। शनिवार को ही राजा प्रताप बहादुर पुरुष में मरीजों की संख्या 912 रही। जबकि महिला विंग में 392 मरीज उपचार कराने पहुंचे। जबकि जिले की 26 सीएचसी व 56 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर तकरीबन छह हजार मरीज पहुंचे। इनमें ज्यादातर खांसी, जुकाम, बुखार, नाक-कान-गला रोग (ईएनटी) और आंखों के रोगियों की रही। चिकित्सक लोगों को सावधानी बरतने की सलाह दे रहे हैं।
विज्ञापन

दिन में तेज धूप निकलने से मौसम में सर्दी का असर कम हो गया है, जबकि दिन ढलने के बाद मौसम हल्का सर्द बना हुआ है। दिन में चलने वाली तेज और हल्की हवाएं दिन और रात के तापमान में अंतर बढ़ा रही हैं। लोग खांसी-जुकाम और बुखार की चपेट में आ रहे हैं। तेज हवा आंखों और त्वचा को भी नुकसान पहुंचा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इनसेट------------------
डॉक्टर बोले, लापरवाही पड़ सकती है भारी
मौसम बदल रहा है। ठंड जा रही है और तापमान बढ़ रहा है। ऐसे में अगर लापरवाही बरतेंगे तो बीमार पड़ सकते हैं। लिहाजा खानपान का ध्यान रखें।
डॉ. मनोज खत्री, फिजिशियन
इनसेट----------
मौसम के बदलाव के इस दौर में जो लोग गर्म कपड़ों से दूरी बना रहे हैं, वे बीमार हो सकते हैं। बदलते मौसम में धीरे-धीरे संतुलन बनाना चाहिए, तभी बीमारियों से बच सकते हैं।
- डॉ. आरपी चौबे, वरिष्ठ फिजिशियन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed