{"_id":"5cdacf96bdec2207476e2779","slug":"due-to-a-speeding-car-collision-schoolgirl-dies-dada-wounded","type":"story","status":"publish","title_hn":"तेज रफ्तार कार की टक्कर से छात्रा की मौत, दादा घायल ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तेज रफ्तार कार की टक्कर से छात्रा की मौत, दादा घायल
Wed, 15 May 2019 12:30 AM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
Published by: विनोद सिंह
Updated Wed, 15 May 2019 12:30 AM IST
विज्ञापन
तान्या श्रीवास्तव
- फोटो : pratapgarh
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हथिगवां इलाके में मंगलवार को कार की टक्कर से बाइक सवार छात्रा की मौत हो गई। जबकि उसके दादा गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें अस्पताल ले जाया गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
हथिगवां थाना क्षेत्र के मोहद्दीनगर गांव निवासी अशोक श्रीवास्तव (65) रिटायर्ड लिपिक हैं। उनकी पोती तान्या श्रीवास्तव (15) पुत्री अनिल श्रीवास्तव कृपालु बालिका इंटर कॉलेज में हाईस्कूल की छात्रा थी। मंगलवार की छुट्टी होने के बाद अशोक श्रीवास्तव उसे बाइक से लेकर स्कूल से घर जा रहे थे। बेंती बाईपास चौराहे को पार करने के दौरान लखनऊ की तरफ से आ रही तेज रफ्तार कार ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी।
इससे दोनों बाइक सहित दूर गिरे। आसपास के लोगों ने शोर मचाया, लेकिन चालक कार लेकर भाग निकला। लोगों ने दोनों को उठाकर सड़क से किनारे किया, लेकिन तब तक तान्या की मौत हो चुकी थी। सूचना पर पर पहुंची पुलिस ने छात्रा का शव कब्जे में ले लिया और गंभीर रूप से घायल अशोक श्रीवास्तव को कुंडा सीएचसी पहुंचाया। छात्रा की मौत की खबर जैसे ही उसके घर पहुंची परिजनों में चीखपुकार मच गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने के साथ ही अज्ञात कार सवार के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया।