फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Drunken young man reached the police station, hit the clerk, twisted the hand of the inspector

Pratapgarh News: थाने पहुंचे शराबी युवक ने मुंशी काे पटका, दरोगा का मरोड़ा हाथ

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 22 Aug 2024 11:05 PM IST
विज्ञापन
Drunken young man reached the police station, hit the clerk, twisted the hand of the inspector
रानीगंज थाने में देर शाम शराबी युवक और पुलिस कर्मियों के बीच जमकर कुश्ती हुई। युवक की हरकत से नाराज पुलिसकर्मियों ने उसे हवालात में डाल दिया।
विज्ञापन

रानीगंज क्षेत्र के आमापुर बेर्रा निवासी रंजन सरोज की शादी 2022 में जौनपुर के सुजानगंज स्थित सोनाहटा निवासी सतीश सरोज के साथ हुई थी। शादी के बाद दहेज की मांंग को लेकर विवाहिता को परेशान किया जाता था। मायके वाले बेटी को लेकर घर आ गए। बाद में विदाई को लेकर विवाद होने लगा। बृहस्पतिवार को सतीश अपने साथियों के साथ ससुराल पहुंचकर गाली गलौज करने लगा। सूचना पर पहुंची पुलिस युवक को थाने ले आई। थाने का मुंशी युवक को हवालात में ले जाने लगा। युवक ने मुंशी को हवालात में उठा कर पटक दिया। मुंशी को नीचे गिरते देख एक दरोगा भी आगे बढ़ा। मगर, युवक ने उसका भी हाथ मरोड़ दिया। युवक की हरकत से नाराज पुलिस कर्मियों सीसीटीवी बंदकर उसकी जमकर पिटाई की। उसके बाद उसे हवालात में बंद कर दिया। हवालात के अंदर से भी वह लगातार गालियां देता रहा। चर्चा है कि युवक ने शराब पी रखी थी। थाना प्रभारी आदित्य सिंह ने बताया कि युवक ने शराब पी रखी है। शराब का नशा उतरने के बाद सब ठीक हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed