फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Drunken brick kiln worker attacks colleague on head with brick, dies

Pratapgarh News: शराबी ईंट भट्ठा मजदूर ने साथी के सिर पर ईंट से किया हमला, मौत

Sat, 23 Dec 2023 02:07 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़ Updated Sat, 23 Dec 2023 02:07 AM IST
विज्ञापन
Drunken brick kiln worker attacks colleague on head with brick, dies
क्षेत्र के लच्छीपुर में ईंट भट्ठे पर करने वाले मजदूरों में मारपीट में बीचबचाव के दौरान विवाद हो गया। झगड़े में एक शराबी मजदूर ने अपने साथी के सिर पर ईंट से हमला कर दिया। घायल को सीएचसी ले जाया गया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन

झारखंड के कुछ मजदूर लच्छीपुर स्थित ईंट भट्ठे पर काम करते हैं। बृहस्पतिवार की रात झारखंड के जिला लोहारदगा के थाना किस्को स्थित कटिया टोली निवासी मजदूर विनोद उराव शराब के नशे में पत्नी को पीटने लगा। तभी वहां अलाव ताप रहे मजदूर बीचबचाव का प्रयास करने लगे। गुस्से में आकर विनोद ने अलाव के पास रखी लकड़ी से सेन्हा थाना के तोड़ार मैना टोली निवासी साथी मजदूर भगत उराव को पीटना शुरू कर दिया।
विज्ञापन

प्रत्यक्षदर्शियों ने पुलिस को बताया कि विनोद ने बीचबचाव कर रहे दूसरे मजदूर बिहारी के सिर पर भी लकड़ी और ईंट से हमला कर दिया। पिटाई से बेदम हुआ बिहारी लहूलुहान होकर जमीन पर गिर पड़ा। वह झारखंड के सेन्हा थाना स्थित घंटा घगाया निवासी था। सूचना पर पहुंची पुलिस मारपीट और हमले में घायल बिहारी और भगत को लेकर सीएची पहुंची। जहां चिकित्सकों ने बिहारी को मृत घोषित कर दिया। भगत का प्राथमिक उपचार कर छुट्टी दे दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

मजदूरों ने बताया कि हमले में जान गंवाने वाला बिहारी रिश्ते में भगत का साढू था। भगत ने पुलिस को हत्या और हमले की रिपोर्ट दर्ज करने के लिए तहरीर दी। तहरीर के आधार पर पुलिस ने आरोपी विनोद के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस ने आरोपी मजदूर विनोद को हिरासत में लिया, लेकिन पूछने पर फरार बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed