फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   drunk police men make disturbence in public place

नशे में धुत सिपाहियों ने सड़क पर मचाया उत्पात

Mon, 12 Jul 2021 12:24 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 12 Jul 2021 12:24 AM IST
विज्ञापन
drunk police men make disturbence in public place
प्रतापगढ़। नशे में धुत दो सिपाहियों ने रविवार को शहर में जमकर उत्पात मचाया। दुकानदारों से गालीगलौज और हाथापाई करने के साथ ही वहां से आने-जाने वालीं महिलाओं के साथ अभद्रता की। सूचना पर पहुंची पुलिस रेलवे स्टेशन परिसर से दोनों सिपाहियों को किसी तरह पकड़कर ले गई। इस दौरान दोनों सिपाही उन्हें पकड़ने आए पुलिसकर्मियों को भी धमकाते रहे।
विज्ञापन

रविवार को नशे में धुत दो सिपाही रेलवे स्टेशन परिसर में पहुंच गए। एक सिपाही ने वर्दी पहन रखी थी, जबकि दूसरा सादे कपड़ों में था। लोगों के अनुसार, शहर के भंगवाचुंगी, निर्मल तिराहे से होते हुए स्टेशन तक दोनों सिपाहियों ने जमकर उत्पात मचाया। दोनों आने-जाने वाली महिलाओं के साथ अभद्रता करते रहे। दुकानदारों को गालियां दीं, विरोध करने पर उनके साथ मारपीट की। स्टेशन के करीब भी दुकानदारों से दोनों का टकराव हुआ। इसे लेकर आसपास काफी हंगामा होने लगा। शिकायत पर पहुंची कोतवाली की एक्शन मोबाइल टीम दोनों सिपाहियों को प्लेटफार्म एक से किसी तरह उठाकर ले जाने लगी। नशे में धुत सिपाहियों ने पुलिसकर्मियों से भी नोकझोंक और धक्कामुक्की की। किसी तरह दोनों को पुलिसकर्मी कोतवाली ले जाने में कामयाब रहे। सीओ सिटी अभय पांडेय ने बताया कि हंगामे की जानकारी मिली है। दोनों के खिलाफ कार्रवाई के लिए रिपोर्ट भेजी जा रही है।
विज्ञापन

नवनिर्वाचित जिला पंचायत अध्यक्ष का शपथ ग्रहण समारोह आज
प्रतापगढ़। नवनिर्वाचित जिला पंचायत अध्यक्ष माधुरी पटेल व सभी जिला पंचायत सदस्य सोमवार पूर्वाह्न 11 बजे पद व गोपनीयता की शपथ लेंगे। शपथ ग्रहण समारोह के लिए जिला पंचायत कार्यालय परिसर में एक दिन पहले रविवार को तैयारियां जोरों पर रहीं। समारोह में शामिल होने के लिए जिले के कैबिनेट मंत्री, दोनों सांसद, एमएलसी व सभी विधायकों को आमंत्रित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला पंचायत सदस्यों ने माधुरी पटेल को बहुमत से अध्यक्ष चुना है। सोमवार को जिला पंचायत अध्यक्ष के साथ 56 जिला पंचायत सदस्य भी शपथ लेंगे। सुबह 11 बजे जिलाधिकारी डॉ. नितिन बंसल नवनिर्वाचित जिला पंचायत अध्यक्ष को पद व गोपनीयता की शपथ दिलाएंगे। इसके बाद अध्यक्ष सभी जिला पंचायत सदस्यों को शपथ दिलाएंगी। शपथ ग्रहण समारोह को भव्य बनाने के लिए अपर मुख्य अधिकारी भव्य मंच बनवाते दिखे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed