फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   DRM sets up inquiry in case of goods train derailment

Pratapgarh News: मालगाड़ी बेपटरी के मामले में डीआरएम ने बैठाई जांच

Wed, 12 Jul 2023 10:01 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़ Updated Wed, 12 Jul 2023 10:01 PM IST
विज्ञापन
DRM sets up inquiry in case of goods train derailment
आधी रात पहुंचे एडीआरएम ने घटनास्थल का किया निरीक्षण, तैयार की रिपोर्ट
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
प्रतापगढ़। वाराणसी-लखनऊ रेल मार्ग पर स्थित प्रतापगढ़ आउटर पर मंगलवार दोपहर चौखंड़ी लोहता जा रही मालगाड़ी के दो डिब्बे पटरी से उतरे थे। डीआरएम के निर्देश पर आधी रात को ही जांच करने एडीआरएम समेत पांच अफसरों की टीम घटनास्थल पर पहुंची। इससे रेल विभाग के अफसरों के साथ कर्मचारियों में खलबली मची रही। अफसरों ने ट्रैक मरम्मत के साथ निगरानी बढ़ा दी है।
वाराणसी- प्रतापगढ़ रेल मार्ग पर मालगाड़ी के डिब्बे पटरी से उतरने के मामले में डीआरएम एसके सापरा ने जांच बैठा दी। मंगलवार की रात बारह बजे के बाद एडीआरएम, सीनियर डीएनटू, डीएमई, डीएचई मौके पर पहुंचे। घटना स्थल की जांच करने के बाद रिपोर्ट तैयार की। रेल सूत्रों के अनुसार जांच के दौरान प्राथमिक जांच में डिपो के कर्मचारियों की लापरवाही सामने आई है।
विज्ञापन

बताया गया कि मालगाड़ी की बगैर जांच किए वाराणसी के लिए रवाना किया गया था। वहीं दूसरी ओर मोहनलालगंज में गार्ड होते हुए ब्रेकयान क्यों नहीं लगाया गया। इसकी भी जांच की जा रही है। कई बिंदुओं पर जांच होने से रेलवे अफसरों के साथ कर्मचारियों में भी खलबली मची है। रात आठ बजे बेपटरी हुए मालगाड़ी के डिब्बाें को उठाकर मालगोदाम वाली लाइन पर लाया गया। डीआरएम के जन सूचनाधिकारी विक्रम सिंह ने बताया कि जांच तक मालगाड़ी का डिब्बा उसी स्थान पर रहेगा। अफसरों की जांच के बाद उसे लखनऊ वर्कशॉप मंगाया जाएगा, तब तकनीकी जांच होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

-------
दो पूरी नहीं हुईं ओर तीसरी जांच हो गई शुरू
प्रतापगढ़ के रेल अफसरों की लापरवाही पर लगाम नहीं लग पा रहा है। तीन माह पहले चिलबिला जंक्शन पर मालगाड़ी बेपटरी हो गई थी। अभी इस मामले में जांच ही चल रही थी कि स्टेशन मास्टर ने काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस को प्लेटफाॅर्म की जगह यार्ड में ले लिया था। डीआरएम ने इस मामले में भी जांच बैठा दी है। दोनों जांच पूरी नहीं हो पाई थी कि रेल कर्मचारियों और अफसरों की लापरवाही के चलते मंगलवार को मालगाड़ी को दो डिब्बे पटरी से उतर गए। इसमें मामले में भी जांच शुरू हो गई है। प्रतापगढ़ के स्टेशन अधीक्षक, पीडब्लूआई, सीएमआई व सीडीओ इस मामले में चुप्पी साधे हैं।

--------
दिन भर चला यार्ड में ट्रैक मरम्मत का कार्य
मालगाड़ी बेपटरी होने के बाद रेल अफसरों के साथ कर्मचारियों की नींद टूट गई है। बुधवार दिन भर यार्ड में ट्रैक मरम्मत का कार्य चला। मंगलवार रात भर वाराणसी को जाने वाली ट्रेनों को कासन पर पास कराया गया। बुधवार को ट्रैक मरम्मत के बाद पूरी तरह से रेल यातायात सेवा बहाल कर दी गई। मालगाड़ी के दो डिब्बे जब पटरी से जब उतरे थे, तब कई शिलापट टूट गए थे। शिलापट बदलने का काम भी किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed