{"_id":"6ae78e5bca9cd1dd4c0b164d","slug":"driving-training-center-ready-operations-to-begin-soon-pratapgarh-news-c-262-1-ptp1050-181405-2026-11-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pratapgarh News: ड्राइविंग प्रशिक्षण केंद्र तैयार, जल्द का होगा संचालन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pratapgarh News: ड्राइविंग प्रशिक्षण केंद्र तैयार, जल्द का होगा संचालन
Mon, 02 Nov 2026 12:39 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
Updated Mon, 02 Nov 2026 12:39 AM IST
विज्ञापन
गड़वारा नगर पंचायत के चौरा में स्थित ड्राइविंग टेस्टिंग ट्रैक। संवाद
राज्य परिवहन प्राधिकरण उत्तर प्रदेश की ओर से संचालित स्वचालित ड्राइविंग परीक्षण केंद्र चौरा गांव में बनकर तैयार हो गया है। जल्द ही यहां ड्राइविंग प्रशिक्षण और टेस्ट कार्य शुरू होगा। संचालन के लिए परिवहन आयुक्त ने एआरटीओ को पत्र जारी किया है।
नवंबर माह के मध्य चरण में केंद्र शुरू करने की कवायद की जा रही है। उप संभागीय परिवहन कार्यालय में ड्राइविंग लाइसेंस के लिए आवेदन करने वाले आवेदकों को विभाग के ड्राइविंग टेस्टिंग सेंटर पर टेस्ट देना पड़ता है।
अब उन्हें एआरटीओ से अनुमोदन लेकर परीक्षण केंद्र जाना होगा। केंद्र पर ड्राइविंग से जुड़े कई बिंदुओं पर आवेदकों की समझ परखी जाएगी। इसके अलावा वाहनों के पार्ट व सड़कों पर लगे संकेतक सहित कई बिंदुओं पर जानकारी ली जाएगी।
विज्ञापन
यहां की स्क्रीनिंग रिपोर्ट के बाद उन्हें टेस्टिंग ट्रैक पर भेजा जाएगा। यहां पहले रजिस्ट्रेशन, फिर वीडियो व फोटो होगा। टोकन जारी होने के बाद टेस्ट प्रक्रिया पूरी की जाएगी। एआरटीओ एके शुक्ल ने बताया कि विभाग के ड्राइविंग टेस्टिंग सेंटर को विकल्प में रखा जाएगा। जल्द ही एडीटीसी का संचालन शुरू होगा। अभी फिलहाल फीस का निर्धारण नहीं हुआ है।
-- --