फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Driver dies in collision between two trucks on highway

काल बना कोहरा- ट्रकों की भिड़ंत में चालक की मौत 18-16-59

Tue, 24 Dec 2019 11:36 PM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 24 Dec 2019 11:36 PM IST
विज्ञापन
Driver dies in collision between two trucks on highway
लालगंज टेडहुई मोड़ पर सड़क हादसे में घायल ट्रक चालक। - फोटो : PRATAPGARH
कोहरे के चलते हाईवे पर दो ट्रकों की आमने-सामने भिड़ंत में एक चालक की मौत हो गई। जबकि दूसरे ट्रक का चालक व मृतक चालक के ट्रक का खलासी को गंभीर चोटें आईं। काफी मशक्कत के बाद पुलिस ने दोनों को ट्रक से बाहर निकालकर इलाज के लिए प्रयागराज भेजा। वहीं, हादसे के चलते करीब एक घंटे तक हाईवे पर वाहनों का आवागमन बाधित रहा। पुलिस ने मृतक चालक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। सूचना मिलने पर परिजन रोते बिलखते अस्पताल पहुंचे।
विज्ञापन

लखनऊ-वाराणसी राजमार्ग मंगलवार की सुबह घना कोहरा पड़ रहा था। कोहरे के चलते करीब भी दिखाई नहीं पड़ रहा था। लालगंज कोतवाली के टेढ़ुई गांव के करीब हाईवे पर आमने-सामने दो ट्रकों की जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों ट्रकों के आगे का हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। दोनों ट्रक एक दूसरे से चिपक गए। आसपास के लोग भागकर पहुंचे और राहगीरों की मदद से ट्रक में फंसे लोगों को बाहर निकालना शुरू कर दिया। हालांकि जौनपुर की ओर जा रहे ट्रक के चालक को निकालने में समय लगा।
विज्ञापन

लोगों ने ट्रकों के खिड़की व दरवाजों को तोड़कर सभी को बाहर निकाला। सूचना के बाद पुलिस पहुंच गई। पुलिस ने मृत चालक मनीष यादव (30) पुत्र राम दवर निवासी बघरवार थाना सरपतहा जनपद जौनपुर के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। उसके साथ रहे खलासी सत्यम (20) व दूसरे ट्रक के चालक विजय (34) पुत्र राम खेलावन निवासी दरबारी खेड़ा जनपद उन्नाव को घायल अवस्था में उपचार के लिए पहले सीएचसी ले जाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

बाद में हालत गंभीर देख जिला अस्पताल भेजा गया। वहां से दोनों को प्रयागराज रेफर कर दिया गया। घटनास्थल पर काफी देर तक अफरा-तफरी का माहौल कायम रहा। हाईवे पर एक घंटे तक आवागमन पूरी तरह से बाधित रहा। पुलिस वाहनों को व्यवस्थित करने के साथ ही लोगों को वहां से हटाती रही।
क्रेन ने हटवाया क्षतिग्रस्त ट्रक
लखनऊ-वाराणसी राजमार्ग पर लालगंज कोतवाली के टेढ़ुई में दो ट्रकों के बीच हुई जोरदार टक्कर के बाद वाहनों का आवागमन बाधित हो गया। रास्ता खुलवाने के लिए पुलिस ने क्रेन बुलाया। क्रेन लगाकर क्षतिग्रस्त ट्रकों को हटवाया गया। तब जाकर आवागमन बहाल हो सका। क्षतिग्रस्त ट्रक एक दूूसरे में घुस गए थे। जिसके चलते काफी देर तक क्रेन से दोनों ट्रकों को हटाने में समय लगा।

आलू लादकर जौनपुर जा रहा था मनीष
लालगंज कोतवाली के टेढ़ुई के करीब कोहरे के चलते आमने-सामने से टकराए ट्रकों की हालत देखकर यह प्रतीत हो रहा था कि कोहरा होने के बाद भी दोनों की स्पीड कम नहीं थी। मृतक चालक मनीष मैनपुरी से आलू लादकर जौनपुर उतारने जा रहा था। जबकि दूसरा ट्रक प्रतापगढ़ में गिट्टी गिराने के बाद कानुपर जा रहा था। कोहरे में भी तेज रफ्तार होने के कारण घटना घटित होने का अनुमान पुलिस लगा रही थी। सूचना मिलने के बाद ट्रक मालिक भी मौके पर पहुंच गए।

ालगंज टेडहुई मोड़ पर सड़क हादसे में घायल ट्रक खलासी।

ालगंज टेडहुई मोड़ पर सड़क हादसे में घायल ट्रक खलासी।- फोटो : PRATAPGARH

लालगंज के टेडहुई मोड़ पर आमने सामने भिड़े ट्रक।

लालगंज के टेडहुई मोड़ पर आमने सामने भिड़े ट्रक।- फोटो : PRATAPGARH

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed