{"_id":"d69a225f663770bfc3c790a12b29d2e8","slug":"drinks-were-incurable-problem-in-lalganj-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लालगंज में लाइलाज हो गई जाम की समस्या ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लालगंज में लाइलाज हो गई जाम की समस्या
Updated Fri, 01 May 2015 02:07 AM IST
विज्ञापन
लालगंज (ब्यूरो)। कस्बे के इंदिरा चौक पर जाम की समस्या बदस्तूर बनी हुई है। सुबह विद्यालय खुलने के समय एवं दोपहर को विद्यालयों में छुट्टी होने के समय इंदिरा चौक जाम हो जाता है। यातायात पुलि न होने की वजह से यात्री, कस्बावासी, छात्र-छात्राएं जाम में फंसकर दोपहर कड़ी धूप में तड़प जाते हैं।
जबकि समस्या को लेकर कई बार अधिवक्ताओं ने तहसील दिवस में जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन सौंप कर जाम की समस्या से निजात दिलाने की मांग कर चुके हैं। उच्चाधिकारियों के निर्देश पर महज कुछ दिनों के लिए अभियान शुरू होता है, इसके बाद बाद समस्या जस की तस हो जाती है। व्यापार मंडल ने भी जाम की समस्या से निजात दिलाए जाने के लिए कई बार उच्चाधिकारियों से ज्ञापन सौंप कर मांग की लेकिन वह भी पूरी तरह बेअसर रही।
इस बावत व्यापार मंडल अध्यक्ष डीपी सिंह, रूलर्स बार के अध्यक्ष ज्ञानप्रकाश शुक्ल, संयुक्त अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष वीरेंद्र सिंह, कई शैक्षिक संस्थाओं के प्रबंधक डॉ. वीरेंद्र मिश्र, प्रबंधक प्रकाशचंद्र मिश्र, देवानंद मिश्र, क्षेत्र पंचायत संघ के अध्यक्ष विकास मिश्र, प्रधान बीएन सिंह समेत तमाम लोगाें ने बैठक कर समस्या से निजात न मिलने की दशा में धरना प्रदर्शन करने का निर्णय लिया है।