फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Dominance of children of Ambedkar Nagar and

Pratapgarh News: शतरंज प्रतियोगिता में अंबेडकरनगर और अमेठी के बच्चों का दबदबा

Wed, 07 Aug 2024 04:58 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़ Updated Wed, 07 Aug 2024 04:58 AM IST
विज्ञापन
Dominance of children of Ambedkar Nagar and
नवोदय विद्यालय नारायनपुर में दो दिवसीय संकुल स्तरीय शतरंज प्रतियोगिता में अंबेडकरनगर और अमेठी के विद्यार्थियोंं ने शानदार प्रदर्शन किया। क्षेत्रीय प्रतियोगिता के लिए अंबेडकरनगर और अमेठी के तीन-तीन विद्यार्थियों का चयन हुआ। जबकि प्रतापगढ़, जौनपुर के दो-दो, वाराणसी और सुल्तानपुर के एक-एक विद्यार्थी क्षेत्रीय प्रतियोगिता के लिए चुने गए। नौ और 10 अगस्त को फतेहपुर में होने वाली क्षेत्रीय प्रतियोगिता में खिलाड़ी प्रतिभाग करेंगे।
विज्ञापन

प्रतियोगिता में नवोदय विद्यालय प्रयागराज, वाराणसी, सुल्तानपुर, प्रतापगढ़ समेत 12 विद्यालयों के 40 बच्चों ने अंडर-14, अंडर-17 व अंडर-19 बालक-बालिका वर्ग में प्रतिभाग किया। अंडर-14 वर्ग में तीन राउंड, अंडर-17 और अंडर-19 वर्ग में पांच राउंड आयोजित हुए। बालिका वर्ग के अंडर-14 वर्ग में अंबेडकरनगर की अंशिका, अंडर-19 वर्ग में जौनपुर की रोशनी चौरसिया ने सभी मैच जीते।
विज्ञापन

बालक वर्ग में अंडर-14 में अंबेडकरनगर के अभिषेक यादव, अंडर-17 में जौनपुर के रक्षक मौर्या व अंडर-19 में अमेठी के राज मिश्रा ने सभी मैच जीते। विजेता खिलाड़ियों को प्रशस्ति पत्र देकर प्रधानाचार्य संत सिंह ने सम्मानित किया। इस मौके पर उप प्रधानाचार्य लाल सिंह समेत अन्य शिक्षक-शिक्षिका उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इनसेट
यह बच्चे क्षेत्रीय प्रतियाेगिता में करेंगे प्रतिभाग
बालक वर्ग-अंडर-14
1-अभिषेक यादव- नवोदय विद्यालय अंबेडकरनगर
2-विपनेश- नवोदय विद्यालय अमेठी
बालक वर्ग-अंडर-17
रक्षक मौर्या-नवोदय विद्यालय जौनपुर
2- आयुष दुबे- नवोदय विद्यालय सुल्तानपुर
बालक वर्ग- अंडर-19
1- राज मिश्रा-नवोदय विद्यालय अमेठी
2 देवांश जायसवाल-नवोदय विद्यालय वाराणसी
बालिका वर्ग-अंडर- 14
1- अंशिका-नवोदय विद्यालय अंबेडकरनगर
2- तनिष्का सिंह- नवोदय विद्यालय प्रतापगढ़
बालिका वर्ग- अंडर-17
1- प्रतिमा पटेल- नवोदय विद्यालय प्रतापगढ़
2- अनन्या सिंह- नवोदय विद्यालय अंबेडकरनगर
बालिका वर्ग-अंडर-19
1- रोशनी चौरसिया- नवोदय विद्यालय जौनपुर
2- जूही मारिया जार्डन- नवोदय विद्यालय अमेठी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed