फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Do not worry, only the one who has come out of the conspiracy will come out: Srihari Bahorik

घबराएं नहीं, वही बाहर होगा जो षडय़ंत्र करके आया है: श्रीहरि बहोरिक

Mon, 23 Dec 2019 12:30 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 23 Dec 2019 12:30 AM IST
विज्ञापन
Do not worry, only the one who has come out of the conspiracy will come out: Srihari Bahorik
किशोरी सदन में एबीवीपी के प्रांत अधिवेशन के तीसरे दिन समापन सत्र में बोलते अखिल भारतीय विश्वविद? - फोटो : PRATAPGARH
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद काशी प्रांत के 59वें अधिवेशन के अंतिम दिन रविवार को शहर के किशोरी सदन में युवाओं को संबोधित करते हुए अखिल भारतीय विश्वविद्यालय कार्य प्रमुख श्रीहरि बोरिकर ने कहा कि सीएए से किसी की नागरिकता समाप्त होने वाली नहीं है। देश से वही बाहर किए जाएंगे जो षडय़ंत्र करके आए हैं।
विज्ञापन

लंबे समय से बांग्लादेशी घुसपैठ करके यहां रह रहे हैं। बांग्लादेशी घुसपैठियों के कारण ही असम की संस्कृति में विरोध उत्पन्न हुआ है। उन्होंने कहा कि देश मे कोई भी दूसरा जिन्ना पैदा होने का ख्वाब न देखे। एनआरसी व सीएए को लेकर भ्रम न फैलाएं। इसे गंभीरता से समझने की जरूरत है। ताकि किसी के बहकावे में न आ सकें। एबीवीपी सीएए और एनआरसी को लेकर लोगों को जागरूक करेगा। एबीवीपी की राष्ट्रीय महामंत्री निधि त्रिपाठी ने युवाओं को राष्ट्रवाद के बारे में विस्तार से जानकारी दी।
विज्ञापन

इसके अलावा काशी प्रांत अध्यक्ष डॉ.अखिलेश पांडेय, प्रांत मंत्री सुधांशु शेखर सिंह, प्रांत संगठन मंत्री विजयप्रताप ने भी युवाओं को संबोधित किया। इस दौरान मनोजकांत, कार्यवाह डॉ. सौरभ पांडेय, डॉ. धर्मेंद्र प्रताप सिंह , विधायक धीरज ओझा, पूर्व जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश त्रिपाठी, रविप्रकाश सिंह, नीरज ओझा, शिवप्रकाश सेनानी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रांत कार्यकारिणी की हुई घोषणा
एबीवीपी के 59वें प्रांत अधिवेशन के अंतिम दिन प्रांत अध्यक्ष डॉ.अखिलेश पांडेय ने कार्यकारिणी की घोषणा की। जिसमें प्रतापगढ़ से अनुराग त्रिपाठी माही को सह सोशल मीडिया प्रभारी की जिम्मेदारी मिली।

सीएए और एनआरसी के समर्थन में नारेबाजी
एबीवीपी के प्रांत अधिवेशन के अंतिम दिन राष्ट्रीय महामंत्री निधि त्रिपाठी के नेतृत्व में सीएए और एनआरसी के समर्थन में कार्यकर्ताओं ने जमकर नारेबाजी की। नक्सलियों की कब्र खुदेगी प्रतापगढ़ की धरती से के नारे से पूरा पंडाल गूंजायमान हो उठा। महामंत्री निधि त्रिपाठी ने कहा कि सीएए और एनआरसी पर विपक्षी दल ओछी राजनीति कर रहे हैं।

किशोरी सदन में एबीवीपी के प्रांत अधिवेशन के अंतिम दिन जुटी कार्यकर्ताओं की भीड़।

किशोरी सदन में एबीवीपी के प्रांत अधिवेशन के अंतिम दिन जुटी कार्यकर्ताओं की भीड़।- फोटो : PRATAPGARH

किशोरी सदन में एबीवीपी के प्रांत अधिवेशन में नवगठित काशी क्षेत्र के पदाधिकारी।

किशोरी सदन में एबीवीपी के प्रांत अधिवेशन में नवगठित काशी क्षेत्र के पदाधिकारी।- फोटो : PRATAPGARH

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed