{"_id":"6646ad6e6d3ace9d3204f667","slug":"do-not-come-to-arto-office-no-work-will-be-done-till-monday-pratapgarh-news-c-262-1-sald1008-117189-2024-05-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pratapgarh News: न आएं एआरटीओ कार्यालय, सोमवार तक नहीं होगा कोई काम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pratapgarh News: न आएं एआरटीओ कार्यालय, सोमवार तक नहीं होगा कोई काम
Fri, 17 May 2024 06:35 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
Updated Fri, 17 May 2024 06:35 AM IST
विज्ञापन
उप संभागीय परिवहन कार्यालय में किसी काम के सिलसिले में न आएं। लोकसभा चुनाव की व्यस्तता की वजह से कर्मचारी नहीं मिलेंगे। बृहस्पतिवार को सारथी पोर्टल नहीं चलने पर ड्राइविंग लाइसेंस के आवेदकों को बैरंग लौटना पड़ा।
लोकसभा चुनाव में करीब 800 बसों और दो हजार छोटे वाहनों की जरूरत है। उप संभागीय परिवहन अधिकारी प्रशासन बीके सिंह ने बताया कि कौशाम्बी लोकसभा के दो विधानसभा क्षेत्रों में 20 मई को मतदान होगा। जबकि प्रतापगढ़ संसदीय सीट पर 25 मई को वोट पड़ेंगे।
मतदान कार्मिकों को मतदानस्थल तक पहुंचाने के लिए भारी वाहनों को एटीएल ग्राउंड पर व छोटे वाहनों को राजकीय आईटीआई ग्राउंड, पुलिस लाइन में 17 मई से बुलाया गया है। सभी कर्मचारियों को पोलिंग पार्टियों को रवाना करने के लिए ड्यूटी लगाई गई है।
विज्ञापन
17 व 18 मई तक कार्यालय में संपादित होने वाले कार्य नहीं होंगे। रविवार के बाद सोमवार को मतदान अवकाश के कारण काम बंद रहेगा।
बृहस्पतिवार को सारथी पोर्टल पर सुधार के काम के चलते लाइसेंस आवेदकों की फोटो व बायोमीट्रिक निशान नहीं लिए जा सके। उनकी स्लाट डेट अन्य तारीख पर निर्धारित की जाएगी।