{"_id":"5e8230238ebc3e768b4987f7","slug":"do-not-bother-anyone-unnecessary-comissioner-pratapgarh-news-ald272222653","type":"story","status":"publish","title_hn":"अनावश्यक किसी को न करें परेशान : मंडलायुक्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अनावश्यक किसी को न करें परेशान : मंडलायुक्त
विज्ञापन
संत एंथोनी कालेज का निरीक्षण करने पहुंचे कमिशनर व आईजी।
- फोटो : PRATAPGARH
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मंडलायुक्त आर रमेश कुमार और आईजी कवींद्र प्रताप सिंह ने सोमवार को जिले का भ्रमण करके कोरोना महामारी से बचाव के लिए हुईं तैयारियों का जायजा लिया। गायघाट स्थित ट्रामा सेंटर का निरीक्षण कर कहा कि आइसोलेशन वार्डों में जिनकी ड्यूटी लगाई गई है, उनके नाम की पट्टिका भी लगाएं।
उन्होंने कहा कि डॉक्टर और कर्मचारी मरीजों की जांच करते समय मास्क का प्रयोग अवश्य करें। मंडलायुक्त ने सीएमओ से सभी कर्मचारियों के लिए सैनिटाइजर मुहैया कराने को कहा है।
सूबे में कोरोना महामारी से लड़ने के लिए सोमवार को विकास भवन में अफसरों के साथ बैठक कर सचेत करते हुए कहा कि खासकर बाहर से आने वाले लोगों को ध्यान रखने की जरूरत है।
विज्ञापन
मंडलायुक्त आर रमेश कुमार ने कहा कि महामारी से निपटने के लिए सभी को अलर्ट रखने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि बाहर से जो लोग आ रहे हैं, उनका परीक्षण अवश्य कराया जाए और 14 दिनों तक उन्हें घर न जाने दिया जाए। डीएम डा. रुपेश कुमार से स्क्रीनिंग कैंपों में क्वारंटीन किए गए लोगों की लगातार जांच कराने और खाने-पीने की व्यवस्था करने को कहा है।
डीएम ने बताया कि किराना, दूध और फल की दुकानों को खुलने के लिए सुबह छह से दस बजे और अस्पताल, मेडिकल स्टोर और पेट्रोल पंपों को 24 घंटे खुले रहने का निर्देश दिया गया है। मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डा. विजय प्रताप सिंह ने कहा कि अंडा की बिक्री पर प्रतिबंध लगने से व्यापारियों का काफी नुकसान हो रहा है।
इस पर उन्होंने नियमित बिक्री करने की छूट देने को कहा है। आईजी कवींद्र प्रताप सिंह ने पुलिस से कहा है कि वह लोगों को अनावश्यक परेशान न करें। आने-जाने वालों को लाठी से नहीं, बल्कि प्यार की भाषा में समझाएं।
इसके पूर्व मंडलायुक्त और आईजी ने स्क्रीनिगं कैंप संत अंथोनी इंटर कालेज, रोडवेज बस अड्डा और जिला अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड का निरीक्षण किया । बैठक में डीएम डा. रुपेश कुमार, एसपी अभिषेक सिंह, सीडीओ डॉ. अमित पाल शर्मा, एडीएम शत्रोहन वैश्य प्रमुख रूप से मौजूद रहे।
स्क्रीनिंग कैंप में किसी से नहीं की बात
शहर के संत एंथोनी इंटर कालेज में बने स्क्रीनिंग कैंप में मंडलायुक्त के पहुंचने के पहले व्यापक तैयारियां की गई। कैंप में रहने वाले अभिभावक मंडलायुक्त से अपनी व्यथा सुनाना चाह रहे थे, मगर मंडलायुक्त ने किसी से भी बात नहीं की।