फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   DNA test of hellfire will reveal the reality of Shivam's death.

Pratapgarh News: नरकंकाल के डीएनए जांच से खुलेगी शिवम के मौत की हकीकत

Mon, 19 Feb 2024 01:00 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़ Updated Mon, 19 Feb 2024 01:00 AM IST
विज्ञापन
DNA test of hellfire will reveal the reality of Shivam's death.
अंतू थाना क्षेत्र के लोहंगपुर में ​शिवम के घर जुटी भीड़। संवाद
नरकंकाल के डीएनए जांच से खुलेगी शिवम के मौत की हकीकत
विज्ञापन

सोमवार को पिता से सैंपल लेकर जांच के लिए प्रयोगशाला भेजेगी अंतू पुलिस
दर्ज मुकदमे में सुलह न करने पर पड़ोसियों पर जता रहे हत्या की आशंका
संवाद न्यूज एजेंसी
जगेशरगंज। अंतू के लोहंगपुर में मिले नरकंकाल की डीएनए जांच से छह माह पहले लापता शिवम के मौत की हकीकत सामने आएगी। पोस्टमार्टम के बाद बरामद नरकंकाल को जांच के लिए सुरक्षित कर लिया गया। मुकदमेबाजी में सुलह न करने पर परिजन शिवम की हत्या की आशंका जता रहे हैं।
अंतू थाना क्षेत्र के लोहगंपुर निवासी शिवम (23) छह माह पूर्व परिजनों से नाराज होकर घर से 12 सितंबर 2023 को निकला था। काफी खोजबीन के बाद भी उसका सुराग नहीं लगा। शनिवार की शाम परिवार के ही बच्चे बेर खाने पास के जंगल की ओर गए थे। वहां नर कंकाल देख बच्चे घर आने पर परिजनों को जानकारी दी। रात करीब आठ बजे शिवम के परिजन नरकंकाल वाले स्थान पर पहुंचे। शिवम के पिता मनीराम ने नरकंकाल में मिले जूते और कपड़े से उसकी पहचान अपने बेटे के रूप में की। रविवार को नरकंकाल का पोस्टमार्टम करने के बाद मौत, उम्र की डीएनए जांच कराने की चिकित्सक ने रिपोर्ट दी। अब सोमवार को मनीराम के नाखून व बाल का नमूना जांच के लिए लिया जाएगा। ताकि पुलिस जांच के लिए विधि विज्ञान प्रयोगशाला भेज सके। मनीराम का कहना है कि डेढ़ माह पहले शिवम के लापता होने की सूचना ऑनलाइन पुलिस को दी थी। उसके परिवार की पड़ोसियों से मुकदमे बाजी चल रही है। पॉक्सो एक्ट में दर्ज मुकदमे में लगातार पड़ोसी सुलह की धमकी दे रहे थे। आशंका जताई कि उसके बेटे की उन्हीं लोगों ने हत्या की है। अंतू थानाध्यक्ष जीतेंद्र सिंह ने बताया कि हर बिंदुओं पर छानबीन की जा रही है। अभी कोई तहरीर नहीं मिली है।
विज्ञापन

इनसेट--------
मौत की वजह स्पष्ट नहीं, विसरा सुरक्षित
प्रतापगढ़। दिलीपपुर के देवलहा जंगल में पूरे दुर्वन निवासी सूरज पांडेय का शनिवार को शव मिला था। रविवार को पोस्टमार्टम में उसके मौत की वजह स्पष्ट नहीं हो सकी। डॉक्टरों ने जांच के लिए विसरा सुरक्षित कर लिया। चेहरे पर चोट के निशान भी मिले। पोस्टमार्टम के बाद पिता बृजेश पांडेय ने शव का अंतिम संस्कार कर दिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed