{"_id":"65f349adf895c496c80b1144","slug":"dm-reprimanded-pwds-xen-for-negligence-in-registry-work-pratapgarh-news-c-262-1-ptp1002-113878-2024-03-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pratapgarh News: डीएम ने रजिस्ट्री कार्य में लापरवाही पर पीडब्लूडी के एक्सईएन को फटकारा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pratapgarh News: डीएम ने रजिस्ट्री कार्य में लापरवाही पर पीडब्लूडी के एक्सईएन को फटकारा
Fri, 15 Mar 2024 12:32 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
Updated Fri, 15 Mar 2024 12:32 AM IST
विज्ञापन
डीएम ने रजिस्ट्री कार्य में लापरवाही पर पीडब्लूडी के एक्सईएन को फटकारा
-- कैंप कार्यालय में 50 लाख से ऊपर के कार्यों को लेकर हुई समीक्षा बैठक
संवाद न्यूज एजेंसी
प्रतापगढ़। जिलाधिकारी संजीव रंजन ने सेतु निर्माण की समीक्षा में पाया कि पहुंच मार्ग में किसानों की जमीन की रजिस्ट्री कार्य में लोक निर्माण विभाग निर्माण खंड-2 के अधिशाषी अभियंता बीएम सिंह लापरवाही बरत रहे हैं। डीएम ने नाराजगी प्रकट करते हुए एक्सईएन को फटकार लगाई और डीएसटीओ को एक्सईएन के खिलाफ चार्ज शीट तैयार करने को कहा
बृहस्पतिवार को कैंप कार्यालय में 50 लाख रुपये से अधिक की लागत की परियोजनाओं की समीक्षा की। आईटीआई जरियारी के निर्माण में जानकारी हुई कि अभी बिजली और पानी के कार्य बाकी हैं। हंड्रेड बेड संयुक्त चिकित्सालय शिवसत के निर्माण कार्य के साथ ही थाना लीलापुर व थाना दिलीपपुर के निर्माण कार्य में तेजी लाने का निर्देश दिया। बैठक में पर्यटन अधिकारी ने कार्यदायी संस्था के खिलाफ शिकायत करने पर लिखित शिकायत करने को कहा। गो संरक्षण केंद्र का निर्माण कार्य की धीमा होने पर यूपीआरएनएसएस प्रयागराज के अधिशाषी अभियंता को कड़ी फटकार लगाई और कार्रवाई के लिए पत्र लिखने को कहा। उन्होंने अधिवक्ता शेड, नवीन नगर पंचायत भवन, आवासीय एवं आवासीय भवनों के निर्माण, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, निर्माणाधीन सड़कों की भी समीक्षा की। बैठक में सीडीओ नवनीत सेहारा, डीएसटीओ राजेश कुमार सिंह मौजूद रहे।