{"_id":"669aedeb76445a8f110093d6","slug":"dm-reprimanded-on-poor-quality-construction-of-driving-testing-track-pratapgarh-news-c-262-1-ptp1005-121022-2024-07-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pratapgarh News: ड्राइविंग टेस्टिंग ट्रैक के गुणवत्ताविहीन निर्माण पर डीएम ने लगाई फटकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pratapgarh News: ड्राइविंग टेस्टिंग ट्रैक के गुणवत्ताविहीन निर्माण पर डीएम ने लगाई फटकार
विज्ञापन
जिलाधिकारी संजीव रंजन ने विकास भवन सभागार में 50 लाख रुपये की लागत की परियोजनाओं की समीक्षा की। आईटीआई जरियारी, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र छितपालगढ़, 50 बेड के संयुक्त चिकित्सालय बैरमपुर सुवंसा, 100 बेड के संयुक्त चिकित्सालय शिवसत का निर्माण कार्य अगस्त माह में उत्तर प्रदेश आवास विकास परिषद की ओर से पूरा करा लिया जाएगा।
उत्तर प्रदेश आवास विकास परिषद द्वारा कराए जा रहे थानों के आवासीय एवं अनावसीय भवन निर्माण, पुलिस चौकी, आईटीआई पट्टी, थानों में बैरक एवं विवेचना कक्ष के निर्माण की भी समीक्षा की गई। यूपी स्टेट कांस्ट्रक्शन एंड इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट कॉरपोरेशन लिमिटेड द्वारा कराए गए आटोमैटिक ड्राइविंग टेस्टिंग ट्रैक गुणवत्ताविहीन मिलने पर कड़ी फटकार लगाई।
दरअसल, गुणवत्ताविहीन निर्माण होने के कारण टेस्टिंग ट्रैक धंस गया था। एक सप्ताह के अंदर कार्य को गुणवत्तापूर्ण ढंग से कराने का निर्देश दिया। सी एंड डीएस यूनिट-10 प्रयागराज द्वारा ड्रग वेयर हाउस के निर्माण कार्य को समय से पूरा न करने पर जिलाधिकारी ने कार्यदायी संस्था को भी जमकर फटकारा। जिलाधिकारी ने सीडीओ नवनीत सेहारा को ड्रग वेयर हाउस निर्माण कार्य की जांच का निर्देश दिया।
विज्ञापन
जांच में लापरवाही मिलने पर कार्यदायी संस्था के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराने का भी आदेश दिया। यूपी राजकीय निर्माण निगम प्रयागराज द्वारा कराए जा रहे सीएचसी जामताली (शिवगढ़) के निर्माण कार्य की प्रगति धीमी पाए जाने पर जिलाधिकारी ने कार्यदायी संस्था को फटकारा। उन्होंने कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए। बैठक में डीडीओ कृष्ण कुमार, परियोजना निदेशक डीआरडीए दयाराम यादव, प्रियंका सोनी मौजूद रहे।