फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   DM furious after seeing chaos in MNREGA chaupal

DM furious after seeing chaos in MNREGA chaupal

Tue, 28 Jan 2020 12:16 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 28 Jan 2020 12:16 AM IST
विज्ञापन
DM furious after seeing chaos in MNREGA chaupal
कालाकांकर में गंगा यात्रा की तैयारी का जायजा लेते डीएम मार्कण्डेय शाही। - फोटो : PRATAPGARH
मनरेगा चौपाल में अव्यवस्था देखकर डीएम मारकंडेय शाही ने वीडियो कालाकांकर को कड़ी फटकार लगाई। वह कालाकांकर के उच्च प्राथमिक विद्यालय नया का पुरवा हिनाहूं में लगी चौपाल देखने पहुंचे थे। चौपाल में लोगों की संख्या ना होने व अव्यवस्था को लेकर उन्होंने कड़ी फटकार लगाई। इसके बाद ब्लाक मुख्यालय पहुंचकर सभी विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक की।
विज्ञापन

इसमें सभी अधिकारियों को अलग-अलग सेक्टर की जिम्मेदारी दी गई। साथ ही गंगा यात्रा में क्षेत्रीय लोगों का भी सहयोग लेने की बात कही। चार ग्राम सभाओं में होने वाली गंगा आरती के लिए छह स्वागत द्वार बनाए जाने की बात कही। इसमें लेहदरी गंगापुल, आलापुर, ब्रह्मौली बॉर्डर, नवाबगंज, ब्लाक मुख्यालय व कालाकांकर गंगा घाट शामिल हैं। इसकी जिम्मेदारी डीपीआरओ लालजी दुबे को दी गई। गंगा घाट पर होने वाली आरती, पूजन सामग्री की व्यवस्था और देखरेख की जिम्मेदारी सिंचाई विभाग के एक्सईएन को दी गई।
विज्ञापन

मंच की व्यवस्था एक्सईएन पीडब्ल्यूडी करेंगे। परियोजना निदेशक से कार्ययोजना के बारे में समीक्षा बैठक करने की बात कही। साथ ही इसकी जानकारी हर दिन सुबह 9 और शाम 6 बजे देने की बात कही। बीएसए अशोक सिंह को इन चारों ग्राम पंचायत के विद्यालयों की साफ सफाई, मरम्मत और नामांकित बच्चों की उपस्थिति सुनिश्चित करने की जिम्मेदारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

एनएम सेंटर की रंगाई पोताई, गोल्डन कार्ड वितरित किए जाने का फरमान सुनाया। जल निगम के एक्सईएन से ब्लाक क्षेत्र के दूषित जल देने वाले नलों को चिह्नित कर उन पर लाल क्रास बनाने, नल पंपों में चैन खोलकर शाम को दवा डालने के बाद सुबह कुछ पानी निकाल कर इस्तेमाल करने की बात कही।

इसके बाद गंगा घाट पहुंचकर वहां बने सूचना विभाग के द्वारा बनाए गए मीडिया सेंटर का उद्घाटन किया। ब्लाक मुख्यालय के सामने दुकानदारों को अपनी दुकानें पीछे करने और अतिक्रमण तत्काल हटाने का निर्देश दिया। इस दौरान उन्होंने गंगा घाट पर सांसद कौशांबी विनोद सोनकर के साथ गंगा आरती को लेकर चर्चा की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed