{"_id":"5fd0efc08ebc3e3c57148d0f","slug":"dm-caught-a-game-of-silt-cleaning-notice-to-xen","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीएम ने पकड़ा सिल्ट सफाई का खेल, एक्सईएन को नोटिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीएम ने पकड़ा सिल्ट सफाई का खेल, एक्सईएन को नोटिस
Wed, 09 Dec 2020 09:10 PM IST
विनोद सिंह
Pratapgarh
Pratapgarh
Published by: विनोद सिंह
Updated Wed, 09 Dec 2020 09:10 PM IST
विज्ञापन
सतलुज यमुना लिंक नहर को पाटते हुए लोग
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नहरों की सिल्ट सफाई में होने वाले खेल को अपनी आंखों से देखकर जिलाधिकारी डा. रूपेश कुमार हैरत में पड़ गए। उन्होंने अफसरों को फटकार लगाते हुए नोटिस जारी कर जवाब तलब किया है। सगरा डीहमेहंदी माइनर सड़क के किनारे सफाई हुई थी, जबकि दो किमी अंदर सफाई ही नहीं हुई थी। इधर तीन बजे जब वह लक्ष्मणपुर धान खरीद केंद्र पहुंचे, तो बाहर ताला लटकता देख एमआई से स्पष्टीकरण तलब किया।
विज्ञापन
जिलाधिकारी डा. रूपेश कुमार बुधवार को सिंचाई विभाग के अफसरों के साथ नहरों की सिल्ट सफाई की हकीकत देखने निकल पड़े। लक्ष्मणपुर विकास खंड के सगरा डीहमेहंदी माइनर की सफाई सड़क के किनारे तो हुई थी, मगर जब डीएम दो किमी अंदर जाकर देखा, तो सफाई ही नहीं हुई थी। उन्होंने अफसरों को फटकार लगाते हुए नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण तलब किया है। हालांकि इसके पूर्व उन्होंने कैंप कार्यालय में अफसरों के साथ बैठक करके सिल्ट सफाई की समीक्षा की थी। वह लक्ष्मणपुर धान क्रय केंद्र देखने पहुंचे, तो वहीं ताला बंद मिला।
विज्ञापन
क्रय केंद्र के बाहर खुले में रखे धान को देखकर वह नाराजगी प्रकट करते हुए एमआई दीपांशु अग्रहरि को नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण तलब किया है। इधर केंद्र से नदारद रहने वाली रामपुर संग्रामगढ़ की एमआई ज्योत्सना सिंह को शासन ने निलंबित कर दिया है। किसानों ने डीएम के सीयूजी नंबर पर फोन करके 11 बजे तक केंद्र बंद रहने की शिकायत की थी। जिसके चलते जिलाधिकारी ने एमआई के खिलाफ कार्रवाई के लिए शासन को पत्र भेजा था।
विज्ञापन
डीपीआरओ ने चार सचिवों का रोका वेतन
प्रतापगढ़ । डीपीआरओ रविशंकर द्विवेदी ने सांगीपुर विकास खंड के चार सचिवों के वेतन भुगतान पर रोक लगा दी है। इन सचिवों पर पंचायत भवन और सामुदायिक शौचालय निर्माण में शिथिलता बरतने का आरोप है।