फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   district panchayat member accused of rape expelled from SP

Pratapgarh News: दुष्कर्म का आरोपी जिपं सदस्य सपा से निष्कासित, भेजा गया जेल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 04 Feb 2024 02:35 AM IST
विज्ञापन
district panchayat member accused of rape expelled from SP
शादी का झांसा देकर दुष्कर्म व गर्भपात कराने के आरोपी जिला पंचायत सदस्य जुबैद अहमद को समाजवादी पार्टी से निष्कासित कर दिया गया। शनिवार को लिखापढ़ी के बाद पुलिस ने उसे जेल भेजा। उसकी फरार पत्नी की तलाश में पुलिस दबिश दे रही है।
विज्ञापन

कस्बे की रहने वाली एक युवती को जिला पंचायत सदस्य जुबैद अहमद ने सोशल मीडिया के जरिये प्रेमजाल में फंसाया। आरोपी ने उसे शादी का झांसा देकर दुष्कर्म किया। जब वह गर्भवती हो गई तो पत्नी के साथ मिलकर उसका गर्भपात करा दिया। युवती की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने पट्टी प्रथम से जिला पंचायत सदस्य जुबैद अहमद को शुक्रवार की देर रात पकड़ लिया। शनिवार को मेडिकल कराने के बाद पुलिस ने आरोपी को जेल भेज दिया।
विज्ञापन

आरोपी जिला पंचायत सदस्य की पत्नी की तलाश पुलिस कर रही है। वह घर से फरार है। संभावित स्थानों पर भी पुलिस ने दबिश दी, लेकिन सफलता नहीं मिली। वहीं सपा के कार्यवाहक जिलाध्यक्ष गुलशन यादव ने बताया कि जिला पंचायत अध्यक्ष जुबैद अहमद को पार्टी से निष्कासित कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पट्टी कोतवाल अर्जुन सिंह ने बताया कि पीड़ित युवती को मेडिकल के लिए भेजा गया है। जांच के बाद उसका कोर्ट में बयान कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed