फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   distric hospital

जिला अस्पताल के इमरजेंसी में लगा है सपा सरकार की विकास योजनाओं वाले कैलेंडर

Mon, 09 Jan 2017 12:38 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़ Updated Mon, 09 Jan 2017 12:38 AM IST
विज्ञापन
distric hospital
other
डीएम भले ही दावा कर रहे हैं कि आदर्श आचार संहिता लागू होने के 24 घंटे के अंदर नेताओं के बैनर और पोस्टर को हटवा दिया गया है, मगर हकीकत कुछ और ही है। जिला अस्पताल के इमजरेंसी कक्ष में सीएम की विकास योजना से जुड़े कैलेंडर टंगे हुए हैं, तो परिवहन की बसों में आज भी मुख्यमंत्री के फ्लैक्स लगे हैं। इस ओर किसी भी अधिकारियों का ध्यान नहीं पड़ रहा है। जबकि अखबार में खबर प्रकाशित होने के बाद डीएम ने सीएमओ और सीएमएस को नोटिस देकर परिसर में लगे सीएम और नेताओं की होर्डिंग हटवाने का आदेश भी दिया था।
विज्ञापन


बुधवार को मतदान की तिथियां घोषित होते ही आदर्श आचार संहिता लागू हो गई। जानकारी मिलते ही दलबल के साथ डीएम आदर्श सिंह ने चौराहों और गली-कूचों में लगे नेताओं के  होर्डिंग, बैनर और पोस्टर को हटवाना शुरू कर दिया। उन्होंने दावा किया कि 24 घंटे के अंदर बैनर पोस्टर को हटवा दिया गया है। इसके बाद भी जिला अस्पताल के इमरजेंसी कक्ष में मुंख्यमंत्री के विकास वाले नए वर्ष के कैलेंडर लगाए गए हैं। वहीं रोडवेज बसों में लगे सीएम के फ्लैक्स को नहीं हटवाया गया।
विज्ञापन


जबकि ये बसे एक स्थान पर नहीं रहती हैं। दिन भर सड़कों पर फर्राटा भरती रहती हैं। उधर जिला अस्पताल में लगे नेताओं के बैनर और पोस्टर पर खबर प्रकाशित हुई तो डीएम ने सीएमओ और सीएमएस को पत्र जारी करके तत्काल होर्डिंग और बैनर को हटवाने के लिए निर्देश दिया। मगर सीएमएस ने न तो डीएम की सुनी और न ही उन्हें चुनाव आयोग का कोई डर और भय है। जबकि इमरजेंसी में टंगे कलेंडर में मुख्यमंत्री की फोटो लगी हुई है। उसमें विकास योजना के बारे में लिखा गया है। वहीं सीएम के फ्लैक्स लगी बसें सड़क पर दौड़ रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed