फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Dispute over bridge construction deepens, villagers erupt

घाट पर पुल निर्माण का विवाद गहराया, ग्रामीणों का फूटा गुस्सा

Fri, 01 Jan 2021 02:59 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 01 Jan 2021 02:59 AM IST
विज्ञापन
Dispute over bridge construction deepens, villagers erupt
संडवा चंद्रिका विकास खंड के तालासिरिस्ताबाद घाट पर सई नदी पर स्वीकृत पुल को लेकर विवाद गहरा गया है। क्षेत्र के एक जनप्रतिनिधि स्वीकृत पुल को पीरूपुर घाट के निकट बनवाना चाहते हैं। जहां पहले से एक पुल बना हुआ है। बृहस्पतिवार को गांव के लोग पहुंचे और आधारशिला रखने के लिए रखी ईंट और बालू को उठा ले गए। दोनों गांवों के लोगों के आमने-सामने होने पर मामला बढ़ते देख एसडीएम सदर मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों को समझाकर शांत कराया।
विज्ञापन

अरुणाचल प्रदेश के राज्यपाल ब्रिगेडियर बालदत्त मिश्र ने पैतृक गांव पहाड़पुर को जोड़ने के लिए मुख्यमंत्री से पुल निर्माण कराने का अनुरोध किया था। राज्यपाल के पत्र को गंभीरता से लेते हुए मुख्यमंत्री ने पुल निर्माण के लिए पहली किस्त के रूप में 3.77 लाख जारी कर दिए हैं। वास्तव में यह पुल तालासिरिस्ताबाद घाट के लिए मंजूर किया गया है। मगर एक जनप्रतिनिधि उसे पीरुपुर घाट के निकट बनवाना चाह रहे हैं।
विज्ञापन

शुक्रवार को पुल की आधारशिला रखने के लिए बृहस्पतिवार को ईंट, मोरंग और सीमेंट गिरवाया गया था। इसकी भनक तालासिरिस्ताबाद गांव के लोगों को लगी तो वह विरोध करने लगे। दोनों गांव के लोगों को आमने-सामने होने की खबर पर एसडीएम सदर गांव पहुंच गए। एसडीएम सदर मोहनलाल गुप्ता ने बताया कि अभिलेख खंगाले जा रहे हैं कि पुल कहां के लिए स्वीकृत है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इधर गांव के नवीन कुमार दूबे, गोरख सिंह, कुंवर बहादुर सिंह, गंगाचरण शुक्ल, शिव बहादुर सिंह ने डीएम से मिलकर अपनी व्यथा सुनाई और जनहित में तालासिरिस्ताबाद घाट पर ही पुल का निर्माण कराने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed