{"_id":"5b1197f34f1c1bf76e8b5de7","slug":"displaced-goods-train-at-pratapgarh-station","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रतापगढ़ स्टेशन पर बेपटरी हुई मालगाड़ी ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रतापगढ़ स्टेशन पर बेपटरी हुई मालगाड़ी
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
Updated Sat, 02 Jun 2018 12:35 AM IST
विज्ञापन
स्टेशन पर पटरी से उतरी ट्रेन को जैक लगाकर उठाते कर्मचारी।
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
प्रतापगढ़ रेलवे स्टेशन पर शुक्रवार को फिर एक बड़ा हादसा बच गया। फैजाबाद से खाद लेकर नैनी जा रही मालगाड़ी सुबह दस बजे बेपटरी हो गई। इंजन के साथ ही दो वैगन पटरी से उतर गए। खबर मिलते ही अफसर भागकर मौके पर पहुंचे। घटना की जांच शुरू कर दी गई है। शुरुआती दौर में चालक की लापरवाही से हादसा होने की बात सामने आ रही है।
फैजाबाद से खाद लेकर नैनी जा रही मालगाड़ी शुक्रवार सुबह करीब दस बजे यार्ड में पहुंची। चालक को ट्रेन यार्ड में ही रोकनी थी। इसलिए उसे न तो सिग्नल दिया गया था और न ही स्टेशन मास्टर ने प्वाइंट बनाया था, लेकिन चालक ने ध्यान नहीं दिया।
इससे मालगाड़ी प्लेटफार्म की तरफ पहुंच गई। प्वाइंट न बने होने के कारण करीब 40 किमी प्रतिघंटे की रफ्तार सेे जा रही मालगाड़ी के इंजन का पहिया आरपीएफ थाने के पास पटरी से उतर गया। चालक ने इमरजेंसी ब्रेक लगाकर ट्रेन को रोकने का प्रयास किया, लेकिन तब तक दो वैगन भी पटरी से उतर गए।
विज्ञापन
ट्रेन की स्पीड अधिक होने के कारण पटरियों पर बिछाए गए करीब 80 स्लीपर टूट गए। ट्रैक में भी दरार आ गई। हादसे के बाद स्टेशन अधीक्षक त्रिभुवन मिश्र, पीडब्ल्यूआई रामकैलाश सिंह, सीडीओ, लोकोलॉबी इंचार्ज एमबी सिंह समेत अन्य अफसर भागकर मौके पर पहुंचे। घटना की जानकारी डीआरएम को भी दी गई।
चालक और असिस्टेंट चालक की हुई जांच
हादसे की सूचना मिलते ही लोको लाबी इंचार्ज एमबी सिंह मौके पर पहुंचे। सबसे पहले उन्होंने सिग्नल देखा। सिग्नल लाल बता रहा था। चालक की लापरवाही सामने आने पर उन्होंने
चालक व सहायक की जांच कराई। उनके नशे में न होने की पुष्टि लखनऊ भेजी गई। कुछ ही देर बाद चिकित्सकों की टीम भी मौके पर पहुंची। चालक और सहायक का ब्लड लेकर जांच के लिए लखनऊ भेजा।
बातचीत के चक्कर में नहीं देखा सिग्नल
मालगाड़ी के बेपटरी होने की घटना में शुरुआती दौर में चालक की लापरवाही सामने आ रही है। रेलवे के अफसरों का कहना है कि मालगाड़ी पर तैनात दोनों चालक आपस में बात कर रहे थे। इस चक्कर में सिग्नल देखना भूल गए। जिस स्थान पर मालगाड़ी पटरी से उतरी है वहां पर काफी संख्या में रेलवे के कर्मचारी काम कर रहे थे। उन्होंने भागकर जान बचाई।
घटना के बाद बाधित हो गया एक और दो नंबर प्लेटफार्म
मालगाड़ी के दुर्घटनाग्रस्त होने के बाद एक नंबर प्लेटफार्म बाधित हो गया। दिनभर इस प्लेटफार्म पर ट्रेनों को नहीं लिया जा सका। करीब एक बजे इंजन को पटरी पर लाने के लिए इलाहाबाद से एआरटी मंगाई गई। उसे दो नंबर प्लेटफार्म पर रोक दिया गया। वह शाम चार बजे तक दो नंबर प्लेटफार्म पर खड़ी रही। इससे रूट बाधित हो गया था। साढ़े चार बजे के करीब लखनऊ से क्रेन आई।
जांच करने पहुंचे एडीआरए
मालगाड़ी के बेपटरी होने की सूचना मिलने के बाद करीब चार बजे लखनऊ से एडीआरएम, सीनियर डीसीएम व डीसीएम पावर प्रतापगढ़ पहुंच गए। अफसरों ने मामले की जांच शुरू कर दी। लोको पायलट, सहायक और स्टेशन मास्टर का बायन दर्ज किया। हालांकि अभी किसी भी रेल कर्मचारी के खिलाफ कार्रवाई की जानकारी नहीं दी जा रही है।
होली की रात भी बेपटरी हुई थी ट्रेन, चल रही जांच
दो मार्च को होली की रात भी एक मालगाड़ी जेल रोड क्रासिंग के पास बेपटरी हो गई थी। इस मामले में अभी जांच चल रही है। इस घटना में स्टेशन मास्टर कमर अली, शंटिंगमैन
लोको पायलट की लापरवाही के चलते मालगाड़ी बेपटरी हुई है। चालक और सहायक दोनों ने सिग्नल की ओर ध्यान नहीं दिया। बगैर सिग्नल मिले ही मालगाड़ी को आगे बढ़ा दिया। इसके चलते प्वाइंट के पास गैप होने के कारण मालगाड़ी पटरी से नीचे उतर गई।
त्रिभुवन मिश्र, स्टेशन अधीक्षक।