फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Disfigurement with army personnel coming home on vacation

छुट्टी पर घर आए सेना के जवान के साथ अभद्रता

Sun, 26 May 2019 11:44 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़ Published by: विनोद सिंह Updated Sun, 26 May 2019 11:44 PM IST
विज्ञापन
Disfigurement with army personnel coming home on vacation
पीके तिवारी - फोटो : pratapgarh
 छुट्टी पर घर आए सेना के जवान के साथ जेठवारा पुलिस ने अभद्रता की। पिता के साथ उसे थाने ले गई। उससे मामले की शिकायत एसपी से की है। 
विज्ञापन

जेठवारा थाना क्षेत्र के श्रीकांत पुरवा अमरौना निवासी पीके तिवारी सेना का जवान है। इन दिनों उसकी तैनाती पंजाब के पटियाला में है।

ड्यूटी पर फायरिंग के दौरान उसके दाहिने हाथ के ऊंगली में गोली लग गई थी। सर्जरी के बाद उसकी उंगली से गोली निकाली गई थी। सेना के अस्पताल से उसे डिस्चार्ज होने के बाद वह परिवार के साथ रविवार दोपहर बाद घर पहुंचा।

पिता के बगल बैठकर बात कर रहा था। आरोप है कि इसी बीच उसके दरवाजे पर जेठवारा पुलिस पहुंच गई। फायरिंग का आरोप लगाते हुए उसके पिता बिग्रेंड तिवारी के साथ अभद्रता करने लगी। पीके तिवारी ने विरोध किया तो सिपाहियों ने उसके साथ भी अभद्रता की। वीडियो बनाने पर उसका मोबाइल छीन लिया और बिग्रेड को अपने साथ लेकर थाने चली गई।
विज्ञापन


मोबाइल की छीनाझपटी में पीके तिवारी की चोट फिर ताजा हो गई। उसने  एसपी से शिकायत की है। इस मामले में एसओ जेठवारा का कहना है कि गांव के कई लोगों ने फोन कर डायल 100 को सूचना दी थी कि बिग्रेंड तिवारी हवाई फायरिंग कर दहशत फैला रहे हैं। इसलिए उन्हें थाने पर लाया गया है। किसी से विवाद नहीं किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed