{"_id":"65f753c9595b9a3bfa0947c4","slug":"disabled-people-will-get-special-facilities-in-lok-sabha-elections-pratapgarh-news-c-262-1-ptp1002-114012-2024-03-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pratapgarh News: लोकसभा चुनाव में दिव्यांगों को मिलेगी विशेष सुविधा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pratapgarh News: लोकसभा चुनाव में दिव्यांगों को मिलेगी विशेष सुविधा
Mon, 18 Mar 2024 02:04 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
Updated Mon, 18 Mar 2024 02:04 AM IST
विज्ञापन
लोकसभा चुनाव में दिव्यांगों को मिलेगी विशेष सुविधा
- पोस्टल बैलेट से मतदान की मुहैया कराई जाएगी सुविधा
संवाद न्यूज एजेंसी
प्रतापगढ़। लोकसभा चुनाव में दिव्यांग मतदाताओं को विशेष सुविधा दी जाएगी। मतदान के दिन दिव्यांग मतदाताओं को घर से बूथ तक लाने और छोड़ने की तैयारी की जा रही है। साथ ही चलने फिरने में असमर्थ मतदाताओं को पोस्टल बैलेट से मतदान करने की सुविधा मुहैया कराई जाएगी।
जिले में 22,314 दिव्यांग मतदाता हैं। लोकसभा चुनाव में कोई भी मतदाता मत देने से वंचित न रहे, इसके लिए विधानसभा वार गूगल टैगिंग के जरिए एक-एक दिव्यांग मतदाता के घरों को चिन्हित करके सूची तैयार की जाएगी। जिसे मतदान के दिन गूगल मैप के जरिए मतदान केंद्र तक लाने के लिए उनके घर तक वाहन पहुंचाया जाएगा। मतदान करने के बाद उन्हें घर तक पहुंचाने की जिम्मेदारी भी सुनिश्चित की जाएगी। जिलाधिकारी संजीव रंजन ने बताया कि कोई भी मतदाता मतदान से वंचित न रह जाए, इसके लिए अलग-अलग योजनाएं बनाई गईं हैं। इस बार दिव्यांग मतदाता को शत-प्रतिशत मतदान कराने के लिए विशेष सुविधा दी जाएगी।
इनसेट-- -- -- -- -- -- -
सदर ब्लॉक में खुलेगा कंट्रोलरूम
डीएम ने बताया कि सदर ब्लॉक में कंट्रोलरूम खोला जाएगा। जिसका नंबर 05342 - 297845 है। इसके साथ ही चुनाव आयोग ने टोल फ्री नंबर 1950 जारी कर रखा है। कोई भी व्यक्ति किसी भी समय फोन करके शिकायत कर सकता है।

इनसेट