{"_id":"624760195488990461126a54","slug":"dirt-piles-up-in-government-offices-how-officers-will-teach-people-the-lesson-of-cleanliness-pratapgarh-news-ald329911912","type":"story","status":"publish","title_hn":"गंदगी के ढ़ेर पर बैठे हैं अफसर, स्वच्छता पर लोगों को कैसे करेंगे जागरुक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गंदगी के ढ़ेर पर बैठे हैं अफसर, स्वच्छता पर लोगों को कैसे करेंगे जागरुक
विज्ञापन
प्रतापगढ़। नगर विकास मंत्री अरविंद शर्मा ने स्वच्छता के लिए पहले अपने अफसरों को पाठ पढ़ाते हुए फील्ड में निकलकर व्यवस्था संभालने का निर्देश दिया। मगर उनके आदेश पर अमल करने वाले अफसरों के कार्यालयों में ही गंदगी का ढेर लगा हुआ है। ऐसे में वह नागरिकों को स्वच्छता का पाठ कैसे पढ़ाएंगे।
नगर विकास मंत्री ने डीएम, एडीएम, नगर पालिका, राजस्व सहित अन्य विभागों के जिम्मेदार अधिकारियों से संवाद करते हुए स्वच्छ भारत मिशन को धार देने का जिम्मा उठाने का निर्देश दिया। मंत्री की ओर से नगर पालिका व नगर पंचायत के अधिकारियों व कर्मचारियों को आदेश दिया गया कि सुबह के समय 5 से 8 बजे तक वह सफाई कराने के साथ ही मोहल्ले में स्वच्छता के विषय पर भौतिक सत्यापन भी करें। मंत्री की वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में जिले के अफसरों ने स्वच्छता कराने का जिम्मा तो ले लिया ।
मगर, बृहस्पतिवार को कचहरी, डीएम, एडीएम, मुख्य राजस्व अधिकारी के कार्यालय, नगर पालिका कार्यालय, लोक निर्माण विभाग कार्यालय परिसर में गंदगी की तस्वीर अफसरों को आइना दिखाती रही। फिलहाल मंत्री से संवाद का अमल कर नगर पालिका की ओर से पूरे शहर के प्रमुख चौराहे पर स्वच्छता के विषय पर लोगों को जागरूक करने के लिए होर्डिंग जरूर लगा दी गई है। शासकीय कार्यालयों में पहले सफाई के बाद ही अफसर दूसरों को स्वच्छता के विषय पर जागरूक करने की तैयारी में हैं। वर्ष 2017 में योगी सरकार बनने के बाद स्वच्छ भारत मिशन के तहत सरकारी कार्यालयों से गंदगी का ढेर हटाया गया था। जनपद में सभी सरकारी कार्यालय व पुलिस थाने की तस्वीर बदली थी। अब देखना यह है कि फिर से योगी सरकार की वापसी के बाद स्वच्छ भारत मिशन सरकारी कार्यालयों से गंदगी हटा सकती है कि नहीं।