{"_id":"5acbae734f1c1b6d6b8b4a76","slug":"dimonstration-of-congress","type":"story","status":"publish","title_hn":"उपवास रखकर कांग्रेसियों ने किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उपवास रखकर कांग्रेसियों ने किया प्रदर्शन
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
Updated Mon, 09 Apr 2018 11:49 PM IST
विज्ञापन
न्यूज
भाजपा की जन विरोधी नीतियों के खिलाफ सोमवार को कांग्रेसियों ने कार्यालय के बाहर दिनभर उपवास पर बैठे रहे। कांग्रेसियों ने सांप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने और जातीयता का जहर खोलने का आरोप लगाया।
सोमवार को अंबेडकर चौराहा स्थित कांग्रेस कार्यालय पर जिलाध्यक्ष नरसिंह प्रकाश मिश्र के नेतृत्व में कांग्रेसियों ने उपवास रखकर प्रदर्शन किया। युवक कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष और आईसीसी सदस्य डॉ. नीरज तिवारी ने कहा कि आज युवा वर्ग बेरोजगारी से परेशान है, तो व्यापारियों का शोषण किया जा रहा है। किसान कर्ज के बोझ तले दबा जा रहा है और पूंजीपति मालामाल हो रहा है।
जिला महासचिव डॉ. प्रशांत देव शुक्ल ने कहा कि कांग्रेस ने दलितों, गरीबों, अल्पसंख्यकों और किसानों को साथ लेकर चलती थी, मगर भाजपा ठीक उसके उल्टा कर रही है। उन्होंने कहा कि वर्ष 2019 के लोकसभा चुनाव में जनता इसका करारा जवाब देगी। इस मौके पर कपिल द्विवेदी, आचार्य ओम प्रकाश मिश्र, मदन सिंह, बृजेंद्र मिश्र, सुरेश मिश्रा आदि मौजूद रहे।