फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   dilapidated building of women's hospital will be demolished, 17 families will be homeless

Pratapgarh News: ध्वस्त होंगे महिला अस्पताल के जर्जर भवन, 17 परिवार होंगे बेघर

Thu, 24 Aug 2023 08:52 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़ Updated Thu, 24 Aug 2023 08:52 PM IST
विज्ञापन
dilapidated building of women's hospital will be demolished, 17 families will be homeless
महिला अस्पताल में ​स्थित पुराना भवन। संवाद
तीन दिन में भवन खाली करने के लिए प्राचार्य ने दिया नोटिस
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
प्रतापगढ़। महिला अस्पताल और परिसर में बने आवास जल्द ध्वस्त कराए जाएंगे। ध्वस्तीकरण की कार्रवाई से 17 स्वास्थ्य कर्मियों के परिवार बेघर हो जाएंगे। मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य ने स्टाफ नर्स के साथ नियमित कर्मचारियों को तीन दिन के भीतर भवन को खाली करने का आदेश दिया है। इससे कर्मचारी व उनके परिवारीजन परेशान हैं। उन्हें अस्पताल के आसपास किराए पर मकान खोजे नहीं मिल रहा है।
पुराने महिला अस्पताल परिसर में कर्मचारियों के लिए आवास भी बने हैं। यहां सात स्टाफ नर्स समेत 17 कर्मचारी रहते हैं। प्रदेश सरकार ने पुराने महिला अस्पताल के साथ ही जर्जर आवास को ध्वस्त करने का आदेश दे दिया है। कर्मचारियों ने मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य से नए भवन में आवास की मांग की, लेकिन उन्होंने इन्कार कर दिया।
विज्ञापन

माना जा रहा है कि तीन दिन बाद कभी भी ध्वस्तीकरण की कार्रवाई कराई जाएगी। ऐसे में भवनों में परिवार के साथ रह रहे कर्मचारियों की मुश्किलें बढ़ जाएंगी।
-------
भवन गिराने का आदेश शासन का है। आदेश के क्रम में कर्मचारियों को जर्जर भवन खाली करने के लिए कहा गया है। कर्मचारियों को दिक्कत न हो। इसलिए पहले से ही सभी को सतर्क किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

डॉ. सलिल श्रीवास्तव, प्राचार्य मेडिकल कॉलेज।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed