फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Dhaba operator shot in food dispute, serious

Pratapgarh News: खाने के विवाद में ढाबा संचालक को मारी गोली, गंभीर

Thu, 13 Apr 2023 08:28 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़ Updated Thu, 13 Apr 2023 08:28 PM IST
विज्ञापन
Dhaba operator shot in food dispute, serious
रानीगंज के राजापुर खरहर में गोली लगने से घायल युवक रियाज अहमद। संवाद
फोटो-21
विज्ञापन

खाने के विवाद में ढाबा संचालक को मारी गोली, गंभीर
रानीगंज थाना क्षेत्र के राजापुर खरहर में हुई घटना, दो आरोपी हिरासत में
संवाद न्यूज एजेंसी
रानीगंज। ढाबे पर खाना खाने के दौरान हुए विवाद में कुछ लोगों ने संचालक को गोली मार दी। उसे गंभीर हालत में उपचार के लिए प्रयागराज के एसआरएन ले जाया गया। जहां उसके जबड़े में फंसी बुलेट निकालने के लिए ऑपरेशन की तैयारी चल रही है। घटना के बाद पुलिस ने दो आरोपियों को हिरासत में ले लिया है।
रानीगंज थाना क्षेत्र के राजापुर खरहर निवासी रियाज अहमद (42) ने वाराणसी- लखनऊ राजमार्ग पर टुन टुन ढाबा खोल रखा है। बुधवार की रात करीब 12.30 बजे कुछ लोग खाना खाने के दौरान विवाद करने लगे। जिसे संचालक रियाज ने समझाने का प्रयास किया। जिसे लेकर उनके बीच कहासुनी होने लगी।
विज्ञापन

अचानक विवाद करने वाले युवकों ने असलहा निकालकर फायरिंग शुरू कर दी। करीब पांच राउंड फायरिंग से इलाके में सनसनी फैल गई। इस बीच एक गोली रियाज के नाक में जा लगी। जिससे वह खून से लथपथ होकर गिर पड़ा। फायरिंग की आवाज सुनकर गांव के लोग दौड़े तो आरोपी भाग निकले। सूचना मिलने पर पुलिस पहुंच गई। स्थानीय लोगों की मदद से घायल ढाबा संचालक को उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज ले जाया गया। जहां हालत गंभीर देख डॉक्टरों ने उसे प्रयागराज के एसआरएन रेफर कर दिया। रानीगंज थानाध्यक्ष ने बताया कि देर शाम तक तहरीर नहीं मिली है। हालांकि घटना में शामिल दो लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed