{"_id":"1a74aff72e76e5fb83b6a6c888cb108e","slug":"dggamar-vehicles-grew-trouble-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डग्गामार वाहनों से बढ़ी परेशानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डग्गामार वाहनों से बढ़ी परेशानी
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़
Updated Tue, 10 Mar 2015 12:44 AM IST
विज्ञापन
मानिकपुर। स्थानीय बाजार में डग्गामार वाहनों से जाम लग जा रहा है। सड़क पर गाड़ी खड़ी कर सवारियां बैठाई जाती हैं। इससे लोगों को आने-जाने में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
पौराणिक दृष्टि से मानिकपुर बाजार महत्वपूर्ण है। शाहाबाद घाट के साथ ही राजघाट पर अक्सर स्नान के लिए तमाम श्रद्धालु आते हैं। बगल में ही ज्वाला देवी में दर्शन के लिए लोगों की अपार भीड़ होती है। इस वजह से क्षेत्र में चहलपहल बनी रहती है। यही नहीं हाइवे होने के कारण भारी वाहनों का भी आवागमन बना रहता है। इसके बावजूद बाजार में डग्गामार वाहन अड्डा का संचालन कराने वालों पर कोई फर्क नहीं पड़ता। डग्गामार वाहन हाइवे पर बीचो-बीच खड़ी कर सवारियां भरते हैं। जब तक सवारियां भर नहीं जाती वह आगे नहीं बढ़ते।
एक गाड़ी के आगे बढ़ते ही उसका स्थान दूसरी गाड़ी ले लेती है। हर दिन लोगों को इसके कारण जाम का सामना करना पड़ता है। लोगों का आरोप है कि बावजूद इसके पुलिस इस तरफ ध्यान ही नहीं देती। न तो वाहनों को सही ढंग से खड़ा कराया जाता है और न ही उन्हें मनमानी करने से रोका जाता है। वहीं दुकानदारों का कहना है कि जाम के कारण दुकानदारी पर भी विपरीत असर पड़ता है। इस बारे में एसओ संतोष तिवारी का कहना है कि ऐसा नहीं है। समय-समय पर डग्गामारों वाहनों के खिलाफ कार्रवाई की जाती है।