{"_id":"688512ece8c803a1600ce38d","slug":"devotees-arrived-for-jalabhishek-at-baba-belkharnath-dham-pratapgarh-news-c-262-1-ptp1021-144370-2025-07-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pratapgarh News: बाबा बेलखरनाथ धाम में जलाभिषेक के लिए पहुंचे श्रद्धालु","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pratapgarh News: बाबा बेलखरनाथ धाम में जलाभिषेक के लिए पहुंचे श्रद्धालु
विज्ञापन
सावन माह के तीसरे शनिवार को साप्ताहिक मेले में बाबा बेलखरनाथ धाम में जलाभिषेक के लिए कांवड़ियों संग श्रद्धालुओं का जनसैलाब उमड़ पड़ा। तीन बजे भोर में मंगल आरती के बाद जलाभिषेक शुरू हुआ। कुछ ही देर में धाम में भक्तों की लंबी कतार लग गई।
याहियापुर के पास से दर्शनार्थी पैदल जलाभिषेक के लिए बेलखरनाथ धाम पहुंचे। फूल, अक्षत, पुष्प, गंगाजल, बिल्व पत्र, शमी, धतूरा, भांग चढ़ाकर भक्तों ने भगवान भोलेनाथ की पूजा-अर्चना की। कंट्रोल रूम से पुलिस ने सीसीटीवी कैमरे से निगरानी। धाम परिसर में जयकारों संग ओम नमः शिवाय का पाठ हुआ।
उपडाकघर शीतलागंज में लगा गंगोत्री जल का स्टॉल
बेलखरनाथ धाम परिसर में उपडाकघर शीतलागंज के कर्मचारियों ने गंगोत्री के आए गंगाजल का स्टाॅल लगाया। 30 रुपये प्रति बोतल मिलने वाले गंगोत्री जल को लेकर भक्तों ने भोलेनाथ का जलाभिषेक किया। साथ ही बिक्री से राजस्व का भी लाभ हो रहा है।
विज्ञापन
गंगाजल लाने के लिए रवाना हुए कांवड़िये
मानधाता। गंगाजल से भगवान शंकर को जलाभिषेक करने के लिए देल्हूपुर के कांवड़िया शनिवार को प्रयागराज के लिए रवाना हुए। डीजे की धुन पर बड़े उत्साह के साथ निकले श्रद्धालुओं ने बताया कि संगम से गंगाजल लेकर भगवान शिव का जलाभिषेक किया जाएगा। इस अवसर पर शिवम मोदनवाल, राज केसरवानी, मानस गुप्ता, अंशू साहू, शेखर पटेल, अमित मोदनवाल, अमन कुमार, राज कुमार तिवारी, सुनील पटेल, विपिन गुप्ता मौजूद रहे। संवाद