{"_id":"63e3ed8f7c52d01c350330db","slug":"development-works-will-be-investigated-officers-will-measure-if-flaws-are-found-pratapgarh-news-c-3-1-51819-2023-02-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रतापगढ़: विकास कार्यों की होगी पड़ताल, खामी मिलने पर नपेंगे अफसर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रतापगढ़: विकास कार्यों की होगी पड़ताल, खामी मिलने पर नपेंगे अफसर
Thu, 09 Feb 2023 12:14 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
Updated Thu, 09 Feb 2023 12:14 AM IST
विज्ञापन
कांग्रेस सांसद राहुल गांधी भारत जोड़ो की बात करते हैं जबकि कांग्रेस नेताओं ने ही कश्मीर का आधा हिस्सा पाकिस्तान को दे दिया। राहुल को राजनीति की कोई जानकारी नहीं है। वह अपना मानसिक संतुलन खो चुके हैं।
प्रदेश के आबकारी राज्यमंत्री तथा जिले के प्रभारी मंत्री नितिन अग्रवाल ने पत्रकारों से बातचीत के दौरान दो टूक कहा, रामचरित मानस पर समाजवादी पार्टी नेता का बयान इसलिए है, ताकि निवेश तथा विकास से जनता का ध्यान हटे।
प्रभारी मंत्री ने कहा, सच तो यह कि सपा ने हमेशा जातिवादी और तुष्टीकरण की राजनीति की है। केंद्र सरकार का बजट जनहित का है। यह अमृत बजट के समान है। विकास कार्यो में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
विज्ञापन
विकास कार्यों में जहां भी शिकायतें मिल रहीं हैं। प्राथमिकता से उनकी जांच कराई जाएगी। स्थलीय निरीक्षण के दौरान खामी मिलने पर संबंधित विभाग के अफसर भी नपेंंगे।
अवैध तथा नकली शराब की रोकथाम के लिए सख्ती की जा रही है। विभाग शराब माफिया पर कार्रवाई करता है, आगे भी करेगा। इस दौरान सदर विधायक राजेंद्र मौर्य, पूर्व विधायक हरि प्रताप सिंह, जिलाध्यक्ष हरिओम मिश्रा, व्यापार प्रकोष्ठ के संयोजक सुनील गोयल, शिव प्रकाश सेनानी समेत पार्टी के अनेक नेता मौजूद थे।