{"_id":"5d4093178ebc3e6d1971b68f","slug":"despite-the-opposition-the-adjustment-of-197-teachers-will-be-pratapgarh-news-ald250904776","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिक्षक संघ के विरोध के बावजूद 197 शिक्षकों का होगा समायोजन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिक्षक संघ के विरोध के बावजूद 197 शिक्षकों का होगा समायोजन
विज्ञापन
teacher
विरोध के बावजूद 197 शिक्षकों का होगा समायोजन
मानक के आधार पर शिक्षकविहीन स्कूलों होगी तैनाती
स्कूल और शिक्षक चिह्नित, दो अगस्त को लिया जाएगा विकल्प
अमर उजाला ब्यूरो
प्रतापगढ़। प्राथमिक शिक्षक संघ के विरोध के बावजूद जिले के 197 सहायक अध्यापकों का समायोजन करने की तैयारी विभाग ने कर ली है। स्कूलों में मानक से अधिक तैनात अध्यापकों को कुंडा और कालाकांकर ब्लाक में तैनाती दी जाएगी। विभाग ने स्कूल और शिक्षकों को चिह्नित कर लिया है। दो अगस्त को अध्यापकों से विकल्प लिया जाएगा।
जिले के प्राइमरी और मिडिल स्कूलों में तैनात 197 अध्यापक ऐसेे हैं जो विभिन्न स्कूलों में मानक के विपरीत तैनात हैं। इन स्कूलों में बच्चों की संख्या कम और शिक्षकों की सुविधा का अधिक ख्याल रखा गया है। विभाग ने समायोजन करके ऐेसे शिक्षकों उन स्कूलों में तैनात करने का फैसला लिया है, जहां बच्चों की संख्या अधिक है। दरअसल, कुंडा, कालाकांकर, बिहार और बाबागंज विकास खंडों में शिक्षकों की भारी कमी है। जबकि सदर, संडवा चंद्रिका, मानधाता के स्कूलों में शिक्षकों की संख्या अधिक है। विभाग ने स्कूलों और शिक्षकों का चयन कर लिया है। दो अगस्त को विकल्प देने के लिए बीएसए ऑफिस बुलाया है। इधर, प्राथमिक शिक्षक संघ ने बीएसए और डीएम को पत्र लिखकर समय सीमा समाप्त होने के बाद समायोजन होने पर नाराजगी प्रकट की थी। जिलाध्यक्ष रमाशंकर शुक्ल ने बताया कि अगर समायोजन होता है तो संघ इसका विरोध करेगा।
शिक्षकों की तैनाती का यह है मानक
जिले के प्राइमरी और मिडिल स्कूलों शिक्षकों की तैनाती के लिए मानक तैयार किया गया है। प्राइमरी स्कूलों में 0-60 बच्चों पर दो शिक्षक, 61-90 बच्चों पर तीन अध्यापक, 91-120 बच्चों पर चार अध्यापक, 121-150 पर पांच अध्यापक, 151-200 बच्चों पर छह अध्यापकों की तैनाती की जाती है। जबकि मिडिल स्कूलों में 0-100 बच्चों पर तीन अध्यापक, 101-150 पर चार अध्यापक, 151 के ऊपर प्रति 35 बच्चों पर एक शिक्षक की तैनाती की जाती है।