{"_id":"57eeb95b4f1c1b7927575d60","slug":"derail-of-electricity-supply","type":"story","status":"publish","title_hn":"अभी ही बेहाल, त्योहारों पर क्या होगा हाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अभी ही बेहाल, त्योहारों पर क्या होगा हाल
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़।
Updated Sat, 01 Oct 2016 12:54 AM IST
विज्ञापन
बिजली
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहर में जिस तरह से अंधाधुंध अघोषित कटौती और लोकल फाल्ट की समस्या बरकरार है उसको देखने से नहीं लगता है इस बार का दशहरा और भरत मिलाप सकुशल निपट पाएगा। इसको लेकर शहर के लोगों में संशय बढ़ता जा रहा है। हालांकि बिजली विभाग भरपूर बिजली का दावा कर रहा है।
दरअसल, शहर के कई ट्रांसफार्मरों पर लोड अधिक है। जिससे आए दिन तार टूटने, ट्रांसफार्मर फूंकने की समस्या आ रही है। इंसुलेटर पंचर होने से कब आपूर्ति ठप हो जाए, इसका कोई भरोसा नहीं है। लोड कम करने के लिए दूसरे ट्रांसफार्मर लगाने की जरूरत नहीं समझी जा रही है। मालगोदाम, सियाराम कॉलोनी, देवकली, सिनेमारोड, स्टेशन रोड के ट्रांसफार्मरों की दशा ठीक नहीं हैं। शहर में अभी भी कई जगह जर्जर तार जी का जंजाल बने हुए हैं। भुपियामऊ उपकेंद्र से लेकर शहर तक कई इंसुलेटर पुराने हो चुके हैं। जो बारिश में दगा दे रहे हैं। इनको चेक कर बदलने की जरूरत नहीं समझी जा रही है। कई जगह अभी भी नए पोल गाड़ने और तार खींचने का काम चल रहा है। एक्सईएन प्रथम एसपी मिश्रा ने भी माना है कि शहर में कुछ जगहों पर जर्जर तार और ट्रांसफार्मर समस्या बने हुए हैं। दावा किया है किसमस्या को शीघ्र ही ठीक कर लिया जाएगा। दावा किया कि नवरात्र, दशहरा और भरत मिलाप पर बेहतर बिजली मिलेगी।
इंसुलेटर पंचर, चार घंटे तक अंधेरे में रहा शहर
प्रतापगढ़(ब्यूरो)। भुपियामऊ के पास इंसुलेटर पंचर होने से गुरुवार की रात बिजली नहीं आई। जिससे आधा शहर चार घंटे तक अंधेरे में रहा। बाबागंज और रूपापुर उपकेंद्र से जुड़े इलाके में लोग पानी के लिये तरस गए। सुबह आठ बजे से कटौती झेल रहे लोगों को शाम पांच बजे के बाद भी राहत नहीं मिली। शाम को छह बजे भुपियामऊ सबस्टेशन पर मरम्मत का कार्य होने के बाद आपूर्ति चालू करा दी गई। दहिलामऊ उपकेंद्र से जुड़े लोगों को लाइट मिल गई। इंसुलेटर पंचर होने से बाबागंज, रूपापुर उपकेंद्र से जुड़े इलाकों में बिजली नहीं आई। काफी खोजबीन के बाद कर्मचारी करीब चार घंटे बाद फाल्ट को ढूंढ पाए। तब जाकर रात दस बजे के बाद बिजली आई। उसके बाद सुबह चार बजे चली गई। बताया गया कि कटौती हुई है। सुबह साढ़े सात बजे आई आधे घंटे बाद भुपियामऊ उपकेंद्र ने मरम्मत कार्य के लिये बिजली काट ली। बिजली न मिलने से लोग पानी के लिये तरस गये। शुक्रवार को भी सुबह आठ से लेकर शाम छह बजे तक कटौती झेलनी पड़ी।
विज्ञापन
नवरात्र में रात को नहीं होगी कटौती
रात आठ बजे के बाद होने वाली दो घंटे की कटौती नवरात्र पर न करने का फैसला बिजली विभाग ने लिया है। इसकी बजाय दिन की कटौती का समय बढ़ सकता है। एक्सईएन प्रथम एसपी मिश्रा ने बताया कि नवरात्र पर रात को होने वाली कटौती न किए जाने का फैसला लिया गया है। इस पर सहमति बन गई है। दिन की कटौती का समय बढ़ाए जाने पर बात चल रही है। प्रयास है कि आपूर्ति कम से कम 18 घंटे की जरूर हो।