फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Deputy station superintendent of Pratapgarh junction sacked, there was a dispute with the station superintendent

कार्रवाई : प्रतापगढ़ जंक्शन के उप स्टेशन अधीक्षक बर्खास्त , स्टेशन अधीक्षक से हुआ था विवाद

Tue, 09 Nov 2021 11:46 PM IST
इलाहाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़ Published by: इलाहाबाद ब्यूरो Updated Tue, 09 Nov 2021 11:46 PM IST
विज्ञापन
Deputy station superintendent of Pratapgarh junction sacked, there was a dispute with the station superintendent
सस्पेंड
प्रतापगढ़ जंक्शन पर ड्यूटी लगाने को लेकर हुए हंगामे के मामले में उप स्टेशन अधीक्षक इबरार अहमद को रेल सेवा से बर्खास्त कर दिया गया है। उन पर मंडल रेल प्रबंधक से चैंबर में अभ्रदता करने, आत्मदाह की धमकी देने और साथियों को धमकाने के भी आरोप लगे हैं। वहीं स्टेशन अधीक्षक और टीआई को डीआरएम कार्यालय में रोक लिया गया है। उन पर भी कार्रवाई की तलवार लटक रही है।
विज्ञापन


स्टेशन अधीक्षक एसके यादव और उप स्टेशन अधीक्षक इबरार अहमद के बीच बीते सात नवंबर को आउटडोर पर ड्यूटी लगाने को लेकर कहासुनी हो गई थी। स्टेशन अधीक्षक ने डिप्टी एसएस इबरार अहमद की ड्यूटी आउटडोर स्टेशन मास्टर के रूप में लगा दी। इसे लेकर स्टेशन पर जमकर हंगामा हुआ। मामला आरपीएफ थाने तक पहुंच गया। हालांकि बाद में समझौता हो गया। स्टेशन अधीक्षक ने वरिष्ठ मंडल रेल परिचालन को अपनी रिपोर्ट भेज दी।
विज्ञापन


वरिष्ठ मंडल परिचालन प्रबंधक (सीनियर डीओएम) केके रोरा ने दूसरे ही दिन सभी को लखनऊ तलब कर लिया। आरोप है कि इबरार अहमद ने 20-25 बाहरी लोगों के साथ सीनियर डीओएम के चैंबर में पहुंचकर अभद्रता की और गोली मारने की धमकी दी। सीनियर डीओएम डीआरएम के कार्यालय में गए तो इबरार और उनके साथी वहां भी पहुंच गए और आत्महत्या की धमकी देने लगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


विभाग ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए इबरार अहमद को बर्खास्त कर दिया। सीनियर डीओएम ने इस बाबत पत्र भेजा है। जबकि इस मामले में तलब किए गए स्टेशन अधीक्षक एसके यादव और टीआई राजेश कुमार को अभी डीआरएम कार्यालय में ही रोका गया है। विभागीय सूत्रों के अनुसार मामले में स्टेशन अधीक्षक और टीआई पर भी कार्रवाई हो सकती है।


पहले भी इबरार हो चुके थे सस्पेंड
प्रतापगढ़ में स्टेशन मास्टर के पद पर तैनात रहे इबरार अहमद पर एक युवती ने बदसलूकी का आरोप लगाया था। इस मामले में भी वे सस्पेंड हुए थे। हालाकि कुछ ही दिनों बाद वे बहाल हो गए थे। उन्होंने चिलबिला स्टेशन का चार्ज दिया गया था। प्रमोशन होने के बाद वे प्रतापगढ़ जंक्शन पर स्टेशन अधीक्षक बनकर आए थे। पखवारे भर पहले ही उन्होंने ड्यूटी ज्वाइन की थी। इसी बीच कुर्सी को लेकर तकरार हो गई। जिसके चलते वे बर्खास्त हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed