{"_id":"64c7db71f373a692e90eba14","slug":"deployment-of-five-including-doctor-and-pharmacist-still-the-lock-was-hanging-pratapgarh-news-c-3-1-ald1031-188864-2023-07-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pratapgarh News: डॉक्टर व फार्मासिस्ट समेत पांच की तैनाती, फिर भी लटक रहा था ताला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pratapgarh News: डॉक्टर व फार्मासिस्ट समेत पांच की तैनाती, फिर भी लटक रहा था ताला
Mon, 31 Jul 2023 09:34 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
Updated Mon, 31 Jul 2023 09:34 PM IST
विज्ञापन
ग्रामीणों का आरोप: समय से इलाज मिलता तो बच जाती मानसी की जान
संवाद न्यूज एजेंसी
बाबूगंज। जिस अस्पताल में मरीजों को समय से समुचित इलाज देने के लिए डॉक्टर समेत पांच स्वास्थ्य कर्मियों की तैनाती है, वहां पर ग्रामीणों को ताला लटकता मिला था। समय से हादसे में घायल जरूरतमंद मानसी को उपचार नहीं मिला और फिर उसकी मौत हो गई।
ऐसा वाकया सोमवार को लक्ष्मणपुर स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर देखने को मिला। यहां डॉक्टर नफीस, फार्मासिस्ट महेंद्र कुमार समेत 5 स्वास्थ्य कर्मियों की तैनाती है, लेकिन सोमवार की सुबह साढ़े आठ बजे तक केंद्र पर ताला लगा था। लोडर की टक्कर से हुए हादसे में 13 बच्चों व मैजिक चालक के घायल होने के बाद, जब लोग उन्हें लेकर लक्ष्मणपुर पीएचसी पहुंचे तो पीएचसी बंद होने की वजह से इलाज नहीं मिला। सभी घायलों का लालगंज ट्रामा सेंटर में इलाज किया गया पर सात वर्षीया मानसी का तुरंत इलाज न मिलने से दम टूट गया। लक्ष्मणपुर पीएससी में ताला बंद मिलना ग्रामीणों के आक्रोश का कारण बना। लोगों ने करीब तीन घंटे सड़क पर जाम लगाकर विरोध जताया। ग्रामीणों का आरोप था कि पीएचसी में पर्याप्त स्टाफ की तैनाती नहीं है। जो कर्मचारी तैनात है, वे लापरवाही बरतते हैं। आए दिन नदारद रहते हैं। लोगों ने बताया कि यहां के अधिकतर कर्मचारियों को गजराही सीएचसी भेज दिया गया है। इस वजह से , जिससे यहां स्वास्थ्य सेवाएं बदहाल हैं।