{"_id":"64e62d017cce22f4930d3d86","slug":"dengue-will-be-tested-in-the-wellness-center-near-the-house-in-the-village-pratapgarh-news-c-262-1-ptp1003-3293-2023-08-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pratapgarh News: गांव में घर के पास वेलनेस सेंटर में होगी डेंगू की जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pratapgarh News: गांव में घर के पास वेलनेस सेंटर में होगी डेंगू की जांच
Wed, 23 Aug 2023 09:31 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
Updated Wed, 23 Aug 2023 09:31 PM IST
विज्ञापन
बुखार पीड़ितों की सीएचओ और एएनएम किट से करेंगी जांच
संवाद न्यूज एजेंसी
प्रतापगढ़। डेंगू जांच कराने के लिए अब परेशान होने की जरूरत नहीं है। यदि बुखार से पीड़ित हैं तो आपको घर के पास संचालित होने वाले एएनएम सेंटर या फिर हेल्थ वेलनेस सेंटर तक जाना होगा। इन केंद्रों पर पर किट से डेंगू की जांच की जाएगी। जांच का जिम्मा कम्युनिटी हेल्थ आफिसर (सीएचओ) और एएनएम को दिया गया है। जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आने पर यहीं स्वास्थ्य कर्मी पीड़ित को हायर सेंटर में इलाज के लिए भर्ती भी कराएंगे।
जिले में 220 हेल्थ वेलनेस सेंटर का संचालन हो रहा है। सेंटरों पर एक-एक सीएचओ की तैनाती हुई है। यहां तैनात कम्युनिटी हेल्थ आफिसर (सीएचओ) सप्ताहभर से बुखार से पीड़ित मरीजों की डेंगू जांच किट से करेंगे। जांच में रिपोर्ट के आधार पर मरीज के उपचार की व्यवस्था करेंगे। इससे मरीजों को डेंगू की जांच कराने के लिए भागदौड़ नहीं करनी पड़ेगी।
गांव या आसपास स्थित वेलनेस सेंटर पर बुखार पीड़ित डेंगू के संदिग्ध मरीजों को भी निशुल्क जांच की सुविधा मिलेगी। सीएमओ डॉ. जीएम शुक्ल ने बताया कि सभी हेल्थ वेलनेस सेंटरों पर जांच किट मुहैया करा दी गई है। लक्षण परिलक्षित के साथ संदिग्ध रोगियों की भी डेंगू जांच करने का आदेश दिया गया है।