फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Dengue-like symptoms in fever-stricken medical college

Pratapgarh News: मेडिकल कॉलेज पहुंचे बुखार से पीड़ित में डेंगू जैसा लक्षण

Mon, 07 Aug 2023 09:46 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़ Updated Mon, 07 Aug 2023 09:46 PM IST
विज्ञापन
Dengue-like symptoms in fever-stricken medical college
प्लेटलेट्स कम देख प्रयागराज के एसआरन अस्तपताल किया रेफर
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
प्रतापगढ़। मेडिकल कॉलेज में सोमवार को इलाज के लिए पहुंचे बुखार पीड़ित में डेंगू जैसे लक्षण पाए गए। डॉक्टरों ने उसे प्रयागराज के स्वरूपरानी नेहरू चिकित्सालय (एसआरएन) रेफर कर दिया। चार दिन के भीतर डेंगू के लक्षण जैसा यह तीसरा पीड़ित है। बावजूद इसके स्वास्थ्य विभाग की टीम सक्रिय नहीं हुई है।
आसपुर देवसरा थाना क्षेत्र के सैफाबाद बाजार के पास रहने वाले शिवम को तेज बुखार होने पर परिजन उसे सीएचसी पट्टी ले गए। हालत गंभीर होने पर प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टर ने उसे मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया। मेडिकल कॉलेज में उपचार के साथ परिजनों से मलेरिया व अन्य जांच कराने कहा गया। परिजनों ने निजी पैथोलॉजी में जांच कराई गई। रिपोर्ट में 43 हजार प्लेटलेट्स देख डेंगू की आशंका में डॉक्टरों ने उसे बेहतर उपचार के लिए प्रयागराज की एसआरएन के लिए रेफर कर दिया।
विज्ञापन

इसके पहले सांगीपुर व शहर के अजीत नगर मोहल्ले में डेंगू से पीड़ित दो मरीज मिले हैं। पीड़ितों के घर अन्य लोगों की जांच कराने के लिए स्वास्थ्य विभाग की टीम अभी दवाओं का छिड़काव करने नहीं गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

-
सोमवार को मेडिकल कॉलेज पहुंचे मरीज में डेंगू के लक्षण की आशंका है। जांच मेडिकल कॉलेज में नहीं हुई, इससे विभाग इसकी पुष्टि नहीं करता है। अन्य डेंगू से पीड़ित मरीजों के घर टीम नमूना लेने भेजी जाएगी। सभी को बचाव का तरीका बताया जा रहा है।
- डॉ जीएम शुक्ला, सीएमओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed