फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Dengue businessman dies, 15 new positives

डेंगू से कारोबारी की मौत, 15 नए पॉजिटिव

Wed, 26 Oct 2022 11:22 PM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 26 Oct 2022 11:22 PM IST
विज्ञापन
Dengue businessman dies, 15 new positives
Dengue businessman dies, 15 new positives
जिले में डेंगू का संक्रमण अब जान पर भारी पड़ रहा है। बुधवार को कुंडा में डेंगू संक्रमित कारोबारी की मौत हो गई। जबकि संक्रमण के 15 मामले सामने आए हैं। जिले में अभी तक डेंगू से नौ लोगों की जान जा चुकी है।
विज्ञापन

कुंडा के हरनामगंज निवासी अशोक कुमार (42) कस्बे के कारोबारी थे। सप्ताह भर पहले से वह बुखार से पीड़ित हुए थे। जांच कराने पर रिपोर्ट डेंगू पॉजिटिव की आई। वह घर पर ही चिकित्सकों की सलाह से दवा खाते रहे। सोमवार की देर रात हालत बिगड़ने पर परिजन उन्हें गंभीर हालत में सीएचसी लेकर पहुंचे। जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

वहीं जिले में 24 घंटे के भीतर डेंगू के 15 नए मामले पुष्ट हुए हैं। सरकारी आंकड़ों से इतर डेंगू के मरीजों की संख्या तीन सौ से अधिक बताई जा रही है। मगर स्वास्थ्य विभाग के आंकड़े में अभी 155 ही है। प्रभारी मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ.एस हैदर ने बताया कि इन दिनों प्रयागराज में डेंगू का प्रकोप तेज है। प्रयागराज में रहकर प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी करने वाले छात्र दिवाली पर घर आए हैं। बुखार होने पर जांच के दौरान उनकी रिपोर्ट डेंगू पाजिटिव आ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बुखार पीड़ित युवक की गई जान
बेलखरनाथ धाम क्षेत्र के शेखपुर अठगवा गांव निवासी रत्नेश मिश्र उर्फ रोहित मिश्र (25) को पांच दिन पहले बुखार हुआ। परिवार के लोगों ने उसे शहर स्थित एक निजी अस्पताल में चिकित्सक को दिखाया। आराम न मिलने पर उसे लखनऊ ले जाया गया। वहां एक निजी अस्पताल में उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। यह खबर उसके घर पहुंचते ही कोहराम मच गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed