{"_id":"5fef7d088ebc3e3c4e0f9e15","slug":"demonstration-on-nomination-of-450-outsiders-in-voter-list-pratapgarh-news-ald295574480","type":"story","status":"publish","title_hn":"मतदाता सूची में 450 बाहरी लोगों का नाम होेने पर प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मतदाता सूची में 450 बाहरी लोगों का नाम होेने पर प्रदर्शन
विज्ञापन
एडीओ पंचायत कुंडा के विरोध में कचहरी जुलूस के साथ जाते कैमा के ग्रामीण।
- फोटो : PRATAPGARH
प्रतापगढ़। कुंडा तहसील के कैमा गांव में मतदाता सूची में व्यापक धांधली होने और 450 लोगों का नाम गायब होने पर ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा है। गांव के लोगों ने शुक्रवार को जुलूस निकालकर डीएम से एडीओ पंचायत कुंडा और बीएलओ के मनमानी की शिकायत की है।
शुक्रवार को डीएम कैंप कार्यालय में बड़ी संख्या में पहुंचे ग्रामीणों ने डीएम को ज्ञापन सौंपा। जिसमें ग्राम सभा की मतदाता सूची में 450 लोगों का नाम बाहरी होने और वास्तविक मतदाताओं का नाम गायब होने पर नाराजगी प्रकट की गई। ग्रामीणों का आरोप था कि बीएलओ और एडीओ पंचायत की मिलीभगत से मतदाता सूची में व्यापक खेल किया गया है। व्यक्ति विशेष को लाभ पहुंचाने के लिए हुए खेल में शामिल लोगों को बेनकाब करते हुए कार्रवाई करने की मांग की है। इस मौके पर फिरोज खान, शैलेंद्र चौरसिया, शंकर लाल, नंदलाल, मिथिलेश सरोज प्रमुख रुप से मौजूद रहे।
भवानीपुर ग्राम पंचायत में गायब कर दिए गए 400 नाम
संडवा चंद्रिका विकास खंड के भवानीपुर ग्राम पंचायत में बीएलओ ने खेल करते हुए 400 मतदाताओं का नाम गायब कर दिया है। ग्रामीणों ने एसडीएम सदर से मिलकर बीएलओ के खेल का खुलासा किया है। अंजनी कुमार पांडेय, हरीलाल, रामकल्प, अशोक सिंह, राम बहादुर, वंशीलाल, संगीता, सुनीता कृष्ण कुमार, राजमणि ने डीएम को शिकायती पत्र देकर अविलंब नाम बढ़वाने की मांग की है।
विज्ञापन
निष्ठा और ईमानदारी की हमेशा होती है कद्र - आरएम
प्रतापगढ़ । बड़ौदा यूपी बैंक के आरएम केशवराम ने कहा है कि निष्ठा और ईमानदारी की हमेशा कद्र होती है। उन्होंने वरिष्ठ शाखा प्रबंधक आनंद मणि त्रिपाठी के सेवानिवृत्त होने पर यह बातें कही। मीराभवन चौराहा स्थित क्षेत्रीय कार्यालय में विदाई समारोह में शाखा प्रबंधक के 39 वर्ष की सेवाओं को यादकर साथियों के साथ साझा किया। आनन्द मणि ने सबके प्रति आभार व्यक्त करते हुए अपने लंबे कार्यकाल के संस्मरण सुनाया। इस मौके पर आशीष राय, अरूण कुमार सिंह, विनोद सिंह, सोमनाथ मिश्रा, राजेन्द्र श्रीवास्तव प्रमुख रुप से मौजूद रहे। संवाद
पांच दिव्यांगों को बांटी गई ट्राई साइकिल
प्रतापगढ़। शहर के अजीतनगर में कार्यक्रम का आयोजन कर पांच दिव्यांगों को ट्राई साइकिल वितरित की गई। चाइल्ड लाइन कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में जिला प्रोबेशन अधिकारी रन बहादुर वर्मा ने कहा कि दिव्यांगों की सेवा करना ही समाज की असली सेवा है। इस मौके पर कृष्णकांत राय, संतोष चतुर्वेदी, रीना यादव, आजाद आलम, अभय यादव, बीना, सौरभ आदि मौजूद रहे। संवाद