फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   demonstration near ambedkar crossing

समस्याओं को लेकर भाकियू ने लगाया जाम

Thu, 01 Sep 2016 12:36 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़ Updated Thu, 01 Sep 2016 12:36 AM IST
विज्ञापन
demonstration near ambedkar crossing
demonstration
जिला अस्पताल में रेडियोलाजिस्ट का पद भरने समेत अन्य समस्याओं को लेकर भारतीय किसान यूनियन के कार्यकर्ताओं ने बुधवार की शाम अम्बेडकर चौराहे पर जाम लगा दिया। इससे यातायात बाधित हो गया। सूचना पर सीआरओ पहुंचेे और उनसे ज्ञापन लेकर यातायात बहाल कराया।
विज्ञापन



भारतीय किसान यूनियन के जिलाध्यक्ष भानू प्रताप सिंह की अगुवाई में बुधवार सुबह कचहरी में  कार्यकर्ताओं ने महापंचायत की। इस दौरान छह सूत्रीय मांगों को लेकर डीएम को ज्ञापन सौंपा। मांग है कि काफी दिनों से जिला अस्पताल में रेडियोलाजिस्ट का पद खाली चल रहा है। इसके चलते चोटिल लोगों को एक्सरे कराने के लिए इलाहाबाद जाना पड़ता है। साथ ही जेठवारा के दीनापट्टी निवासी भकियू कार्यकर्ता मोहम्मद हयी खां के खिलाफ पुलिस ने फर्जी तरीके से मुकदमा दर्ज कर लिया है। पदाधिकारियों ने दूसरे थाने की पुलिस से जांच कराने की मांग की। नहराें से अवैध कब्जा हटवाने, सरकारी राशन वितरण में धांधली पर रोक लगाने की भी मांग की है। इस मौके पर लक्ष्मीनारायण, गंगा बख्श सिंह सहित दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed