फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   demonstration in nagar kotwali area

कार्यकर्ताओं ने मांगा 18 हजार मानदेय

Thu, 18 Jan 2018 12:11 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़ Updated Thu, 18 Jan 2018 12:11 AM IST
विज्ञापन
demonstration in nagar kotwali area
pratapgarah - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
प्रतापगढ़। आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने बुधवार को मानदेय बढ़ाकर 18,000 करने और तीन हजार पेंशन समेत अन्य मांगों को लेकर कचहरी में प्रदर्शन किया। उनका कहना था कि स्वास्थ्य, शिक्षा, जनगणना, बीएलओ, राशनकार्ड सत्यापन सहित कोई भी कार्य बगैर आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के पूरा नहीं होता है और मानदेय सिर्फ चार हजार रुपये दिए जाते हैं।
विज्ञापन

महिला आंगनबाड़ी कर्मचारी संघ की जिलाध्यक्ष माधुरी सिंह की अगुवाई में कचहरी में एकत्रित महिलाओं ने नारेबाजी कर मानदेय नहीं बढ़ाने के लिए सरकार को कोसा।
विज्ञापन


जिलाध्यक्ष ने कहा कि सरकार ने 120 दिन में मानदेय बढ़ाने का आश्वासन दिया था,मगर अभी तक इस दिशा में कोई पहल नहीं की गई है। प्रदेश संगठन मंत्री रेखा शुक्ला ने कहा कि 45वें राष्ट्रीय श्रम सम्मेलन में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के लिए 18,000 रुपये मानदेय की सिफारिश की गई है, जो सरकार को अविलंब देना चाहिए। कचहरी से जुलूस के रुप में निकली महिलाओं ने सरकार विरोधी नारे लगाते हुए प्रधानमंत्री को संबोधित ज्ञापन सौंपा। इस मौके पर बड़ी संख्या में महिलाएं मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed