{"_id":"1fec031b17aa6bcf9ca7ac92f8e6acd5","slug":"demonstration-against-the-government-of-the-congress-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सरकार के खिलाफ कांग्रेसियों का प्रदर्शन ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सरकार के खिलाफ कांग्रेसियों का प्रदर्शन
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़
Updated Thu, 12 Mar 2015 11:46 PM IST
विज्ञापन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सरकार के खिलाफ कांग्रेसियों ने प्रदर्शन कर भूमि अधिग्रहण अध्यादेश को किसान विरोधी बताया। रेलवे स्टेशन और हाईवे पर धरना-प्रदर्शन कर अपनी आवाज बुलंद की। राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन एसडीएम सदर को सौंपा। जिलाध्यक्ष नरसिंहप्रकाश मिश्र की अगुवाई में रेलवे स्टेशन पहुंचे कांग्रेसी काफी देर तक जनता एक्सप्रेस का इंतजार करते रहे। प्लेटफार्म नंबर एक पर ट्रेन के पहुंचते ही कांग्रेसियों ने इंजन पर चढ़कर प्रदर्शन किया। ट्रेन के हार्न बजते ही कांग्रेसी नारेबाजी करते हुए हाईवे की ओर निकल पडे़।
पीएनबी बैंक के सामने पहुंचे कांग्रेसी सड़क पर बैठ गए। इस मौके पर रोहित शुक्ल, कपिल द्विवेदी, जमुना प्रसाद पांडेय, देवी शंकर पांडेय, मो. इसहाक खां, अशोक सिंह, प्रशांत शुक्ल, अनूप पांडेय, महेंद्र सिंह, अरमिश्र मिश्र, हीराचंद्र मिश्र, सूरज त्रिपाठी, अमित मिश्रा, मुजम्मिल, राजेंद्र सिंह, मो. इरफान आदि मौजूद रहे।