{"_id":"6856f0b61e47db5b98064f71","slug":"demand-for-recovery-of-girl-student-missing-for-three-months-pratapgarh-news-c-262-1-sald1012-142086-2025-06-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pratapgarh News: तीन माह से लापता छात्रा की बरामदगी की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pratapgarh News: तीन माह से लापता छात्रा की बरामदगी की मांग
विज्ञापन
तीन माह पूर्व लापता छात्रा की बरामदगी नहीं होने से नाराज लोग थाने पहुंचकर धरने पर बैठ गए। इससे पुलिस कर्मियों में हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंचे अपर पुलिस अधीक्षक और सीओ ने आक्रोशित लोगों को समझा बुझाकर शांत कराया। जिसके बाद धरना प्रदर्शन समाप्त हो गया। संग्रामगढ़ थाना क्षेत्र के धनगढ़ गांव की एक 16 वर्षीय छात्रा 24 मार्च 2025 को घर से साइकिल लेकर कोचिंग जाने की बात कहकर निकली, लेकिन नहीं लौटी। मामले में परिजनों ने कुंडा कोतवाली क्षेत्र के पीरानगर निवासी अनूप मिश्रा के खिलाफ बेटी को बहला फुसलाकर भगा ले जाने का मुकदमा दर्ज कराया था।
पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई थी। इसी बीच नामजद आरोपी ने न्यायालय में समर्पण कर दिया, जबकि छात्रा बरामद नहीं हो सकी।
परिजनों ने छात्रा को बरामद करने के लिए थाने से जिला मुख्यालय का चक्कर काटते रहे। एसपी और डीएम से भी मिलकर बेटी को बरामद करने की गुहार लगाई, लेकिन इसके बाद भी उसका कहीं पता नहीं चल सका। गायब छात्रा का पता न चलने से नाराज परिजन शनिवार को जौनपुर से आए देवदूत विश्वकर्मा सेना के अध्यक्ष राजेश विश्वकर्मा और गाजीपुर से आए ऑल इंडिया विश्वकर्मा मित्र के संस्थापक भरत शर्मा की अगुवाई में संग्रामगढ़ थाने पहुंच गए।
थाने के गेट पर धरने पर बैठ कर नारेबाजी शुरू कर दिया। इस दौरान पुलिस कर्मियों से नोकझोंक भी हुई। पुलिस ने धरना प्रदर्शन कर रहे लोगों से बैनर भी छीन लिया और कुछ लोगों को फटकार कर भगा दिया। हालांकि इसके बाद भी कुछ लोग धरने पर बैठे रहे।
विज्ञापन
इस पर इंस्पेक्टर संग्रामगढ़ ने सभी को सीओ के पास जाने को कहा, लेकिन धरने पर बैठे लोगों की मांग थी कि एसपी व एएसपी मौके पर आकर उनकी बात सुनें तभी धरना समाप्त किया जाएगा।
इसके बाद दोपहर करीब एक बजे अपर पुलिस अधीक्षक पश्चिमी संजय राय व सीओ लालगंज राम सूरत सोनकर मौके पर पहुंचे। धरने पर बैठे लोगों ने उन्हें पांच सूत्रीय मांग पत्र सौंपा। जिसमें गायब छात्रा की अविलंब बरामदगी, मामले की जांच सीआईडी, सीबीआई व एनआईए से कराकर सच्चाई सामने लाने, मामले में हीलाहवाली करने वाले क्षेत्रीय पुलिस अधिकारियों को हटाने, पीड़ित परिवार को सुरक्षा, कानूनी एवं आर्थिक सहायता और अपराधियों को कड़ी से कड़ी सजा दिलाने की मांग की।
एएसपी व सीओ ने कार्रवाई का आश्वासन दिया। जिसके बाद धरना समाप्त हो गया। इस दौरान थाने पर पुलिस व पीएसी तैनात रही।
धरने में अखिल भारतीय विश्वकर्मा शिल्पकार महासभा के प्रदेश महासचिव राज कुमार विश्वकर्मा, महरानी दीन विश्वकर्मा, रामसंत विश्वकर्मा, राम कैलाश, अनिल कुमार, स्वास्तिक, प्रदीप विश्वकर्मा, शिव बहादुर विश्वकर्मा, नंदलाल, मनोज, मनीष, बब्लू, पिंटू समेत सैकड़ों लोग मौजूद रहे।