{"_id":"dc74ce5dc7634d62440e4b0131f809a1","slug":"deepio-including-pd-many-adverse-entry-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीपीओ, पीडी समेत कइयों को प्रतिकूल प्रविष्टि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीपीओ, पीडी समेत कइयों को प्रतिकूल प्रविष्टि
ब्यूरो/अमर उजाला प्रतापगढ़
Updated Tue, 12 May 2015 11:54 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले में पहुंचे विशेष सचिव हथकरघा एवं वस्त्र उद्योग मो. जुबैर अली हाशमी ने मंगलवार को डीएम अमृत त्रिपाठी व अन्य अधिकारियों के साथ तीन लोहिया समग्र गांवों का निरीक्षण किया। गांव में चौपाल लगाकर कुपोषित बच्चों व उनकी माताओं की सेहत सुधारने पर जोर दिया। गांवों में मिलीं खामियों को देख नाराज अफसरों ने कई अधिकारियों व कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई की।
सबसे पहले अफसर सदर तहसील के बड़नपुर गांव पहुंचे। स्मरण दिला दें कि इस गांव को जिलाधिकारी ने गोद लिया है। गांव के कुपोषित बच्चे हिमांशु व शालिनी और इनकी मां से मिले। अधिकारियों ने इन बच्चों कीसेहत सुधारने की जिम्मेदारी स्वास्थ्य विभाग के अफसरों को दी। डीएम की ओर से उन्हें काजू और बादाम भी दिए गए। गांव में गंदगी होने से नाराज डीएम ने सफाई कर्मी का तीन दिन का मानदेय काटने और कुंडा भेजने का निर्देश दिया। आंगनबाड़ी केन्द्र और एएनएम सेंटर का निरीक्षण किया। लापरवाही पाए जाने पर कार्यकत्री सहित एएनएम के खिलाफ कार्रवाई का निर्देश दिया।
पीसीएफ में ताला देख जिम्मेदार के खिलाफ कार्रवाई के लिए एसडीएम को कहा। तालाबों की स्थिति बदतर मिलने पर डीएम ने तालाबी नंबरों की जांच कर कार्रवाई का निर्देश दिया। लेखपाल को भी उन्होंने फटकार लगाई और चेतावनी दी। लालगंज तहसील के कालाकांकर स्थित सरायजानमती समग्र गांव का भी निरीक्षण हुआ। जर्जर सड़क देख नाराज डीएम ने बनते समय लागत का इस्टीमेट तलब किया। मजरा फत्ते सिंह में अपूर्ण नाली देख खफा डीएम ने प्रधान को फटकार लगाई और सेक्रेटरी के खिलाफ कार्रवाई का निर्देश दिया। कहा कि सरकारी धन के दुरुपयोग का मामला भी पंजीकृत कराया जाय। यहां आठ में से पांच पात्रों को लोहिया आवास का पैसा न मिलने पर पीडी रंजीत सिंह को प्रतिकूल प्रविष्टि दी।
विज्ञापन
विशेष सचिव ने राज्य पोषण मिशन के हुए सर्वे में मिले कुपोषित बच्चों की स्थिति जायजा लिया। आंगनबाड़ी केन्द्र का संचालन सही न मिलने और कुपोषित बच्चों की उपेक्षा पर सीडीपीओ अनुपम मिश्रा को फटकार लगाई। साथ ही डीपीओ डॉ. आरती सिंह को प्रतिकूल प्रविष्टि दी। प्रभारी बीडीओ रमाकांत तिवारी को चेतावनी मिली। पंचायत सचिव का चार्ज न दिए जाने पर उन्होंने डीपीआरओ कुंवर सिंह यादव को भी प्रतिकूल प्रविष्टि दी। पीएमजीएसवाई की जर्जर सड़क का मरम्मत न कराने वाली कार्यदायी संस्था को काली सूची में डालने का निर्देश दिया। बाबागंज ब्लाक के राजापुर गांव में भी कुपोषित बच्चों के सेहत सुधार कार्यक्रम चलाने पर जोर दिया। गांवों में चौपाल लगा अधिकारियों ने समस्याएं भी सुनी। उनके साथ जिला स्तरीय करीब सभी अधिकारी मौजूद रहे।