फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Debt troubled furniture trader hanged himself

Pratapgarh News: कर्ज से परेशान फर्नीचर व्यापारी ने फांसी लगाकर दी जान

Fri, 26 May 2023 07:58 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़ Updated Fri, 26 May 2023 07:58 PM IST
सार

घटना से परिजनों में कोहराम मचा है। पत्नी रामकली ने पुलिस को बताया है कि उसके पति ने बिना बताए कर्ज लिया था। दो महीने पहले उसे पता चला था कि पति ने गांव के ही स्वयं सहायता समूह से व्यापार का विस्तार करने के लिए कर्ज लिया है।

विज्ञापन
Debt troubled furniture trader hanged himself
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

कंधई थाना क्षेत्र के जैतीपुर गांव में रहने वाले फर्नीचर व्यापारी ने कर्ज से परेशान होकर फांसी लगाकर जान दे दी। घटना से मृतक के परिजनों में कोहराम मचा है। मनोज विश्वकर्मा 30 ने दो वर्ष पहले गांव के ही स्वयं सहायता समूह की मदद से तीन लाख रुपए का कर्ज लिया था। फर्नीचर का कारोबार करते हुए लोन के करीब दो लाख रुपए उसने जमा कर दिए थे। छह माह से कर्ज की किस्त जमा न होने से वह परेशान चल रहा था। शुक्रवार की सुबह मनोज का शव घर से करीब 300 मीटर की दूरी पर बाग में आम के पेड़ की डाल पर फंदे पर लटकता मिला।

विज्ञापन


घटना से परिजनों में कोहराम मचा है। पत्नी रामकली ने पुलिस को बताया है कि उसके पति ने बिना बताए कर्ज लिया था। दो महीने पहले उसे पता चला था कि पति ने गांव के ही स्वयं सहायता समूह से व्यापार का विस्तार करने के लिए कर्ज लिया है। नशे की आदत की वजह से वह छह माह से वह परेशान था। कर्ज की बकाया किस्त जमा करने के दबाव में उसने आत्महत्या कर ली।

विज्ञापन

 

घटना से बेटे शिवम व बेटी शिखा का रो-रोकर हाल खराब है। इस मामले में कंधई एसओ धीरेंद्र ठाकुर ने बताया कि मनोज ने फांसी लगाकर आत्महत्या की है। मृतक की पत्नी से जानकारी लेने पर कर्ज की किस्त जमा करने के दबाव में आत्महत्या की बात प्रकाश में आई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed