फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Death of SP leader Irshad Siddiqui

Pratapgarh News: सपा नेता इरशाद सिद्दीकी का इंतकाल

Fri, 23 Jun 2023 09:27 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़ Updated Fri, 23 Jun 2023 09:27 PM IST
विज्ञापन
Death of SP leader Irshad Siddiqui
मृतक सपा के पूर्व जिला महासचिव इरशाद सिद्दीकी। फाइल फोटो
शहर के तहसील वार्ड निवासी सपा के जिला उपाध्यक्ष व मोहर्रम कमेटी के शहर अध्यक्ष इरशाद सिद्दीकी का बीमारी की वजह से शुक्रवार को इंतकाल हो गया। बृहस्पतिवार की रात तबीयत खराब होने पर परिजन लखनऊ ले गए। जहां उपचार के दौरान राम मनोहर लोहिया अस्पताल में अंतिम सांस ली। शाम को लखनऊ से शव घर पहुंचते ही कोहराम मच गया। सपाइयों के साथ ही दूसरे दलों के नेताओं का जमघट लगा रहा। शनिवार को पल्टन बाजार स्थित कब्रिस्तान में सुबह 11 बजे उन्हें सुपुर्दे खाक किया जाएगा। निधन पर रानीगंज विधायक डॉ. आरके वर्मा, एमएलसी अक्षय प्रताप सिंह, पूर्व विधायक श्याद अली, नागेंद्र यादव मुन्ना, चेयरमैन हरि प्रताप सिंह, बसपा नेता डॉ. आशुतोष त्रिपाठी, कांग्रेस नेता प्रशांत शुक्ला, मोहम्मद जकी खां, एसपी सिंह, तबारक हुसैन, निसार खान, पूर्व प्रमुख विवेक त्रिपाठी, मनीष पाल, सिराजुल हक, मुक्कू ओझा, अनवर खान, मुख्तार खान, विजय यादव समेत अन्य लाेगों ने संवेदना प्रकट की। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed