फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   death of newborn, ruckus in nursing home

Pratapgarh News: नवजात की मौत, नर्सिंग होम में हंगामा

Wed, 16 Aug 2023 09:27 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़ Updated Wed, 16 Aug 2023 09:27 PM IST
विज्ञापन
death of newborn, ruckus in nursing home
परिजन बोले जन्म लेते ही रोया था बेटा, डॉक्टर पर लापरवाही का आरोप
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
प्रतापगढ़। मेडिकल कॉलेज के पीछे न्यू जीवन ज्योति नर्सिंग होम में नवजात की मौत के बाद नाराज परिजनों ने जमकर हंगामा किया। परिजनों ने डॉक्टर पर लापरवाही का आरोप लगाया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने लोगों को समझाकर शांत कराया।
आसपुर देवसरा के पूरेवंशीधर तिवारीपुर निवासी अनिल तिवारी की पत्नी शिल्पी तिवारी (28) गर्भवती थीं। प्रसव पीड़ा होने पर परिजन उसे लेकर मेडिकल कॉलेज पहुंचे। यहां चिकित्सकों ने ऑपरेशन करने को कहा। परिजनों ने ऑपरेशन कराने से मना कर दिया। आरोप है कि चिलबिला निवासी वसीम की पत्नी उसे लेकर न्यू जीवन ज्योति नर्सिंग होम ले गईं। नर्सिंग होम में नार्मल प्रसव से बेटा पैदा हुआ। जन्म के करीब आधे घंटे बाद नवजात की मौत हो गई।
विज्ञापन

नवजात की मौत से नाराज परिजन डॉक्टर पर लापरवाही का आरोप लगाकर हंगामा करने लगे। आरोप है कि बेटा पैदा हुआ। रोया फिर उसकी मौत कैसे हो गई। साफ है कि स्वस्थ होने पर ही बच्चा रोता है। डॉक्टरों ने बच्चे की स्थिति गंभीर होने के बारे में जानकारी नहीं दी। हंगामा होने की सूचना पाकर चौकी इंचार्ज के साथ कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस नवजात के परिजनों को किसी तरह से शांत कराया। जांच और कार्रवाई का आश्वासन देकर नवजात के शव को कब्जे में लिया। हालांकि देर शाम तक पुलिस ने मुकदमा दर्ज नहीं किया था। कोतवाल सत्येंद्र कुमार ने कहा कि पीएम रिपोर्ट आने के बाद अस्पताल संचालक पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed