फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Death of newborn during treatment, ruckus

Pratapgarh News: इलाज के दौरान नवजात शिशु की मौत, हंगामा

Fri, 16 Jun 2023 01:34 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़ Updated Fri, 16 Jun 2023 01:34 AM IST
सार

मानिकपुर थाना के चौकापुर निवासी शिवराम मौर्य की बेटी सुनीता अपने नवजात शिशु को लेकर मानिकपुर के एक निजी चिकित्सक डॉक्टर साजिद के पास इलाज कराने ले गई थी। डॉक्टर ने इलाज के बाद उसे घर भेज दिया।

विज्ञापन
Death of newborn during treatment, ruckus
अशोकनगर में 4 दिन की नवजात को छोड़कर भाग गई उसकी मां। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मानिकपुर में एक निजी डॉक्टर के इलाज के दौरान एक नवजात ने दम तोड़ दिया। नाराज परिजनों ने हंगामा शुरू कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने डॉक्टर को हिरासत में ले लिया। हालांकि इस मामले में देर रात तक लिखापढ़ी नहीं की गई थी। डॉक्टर समझौते की बात कर रहा था।

विज्ञापन


मानिकपुर थाना के चौकापुर निवासी शिवराम मौर्य की बेटी सुनीता अपने नवजात शिशु को लेकर मानिकपुर के एक निजी चिकित्सक डॉक्टर साजिद के पास इलाज कराने ले गई थी। डॉक्टर ने इलाज के बाद उसे घर भेज दिया। एक घंटे बाद ही नवजात बच्चे की मौत हो गई। जिसे लेकर घर फिर चिकित्सक की क्लीनिक पर पहुंचे। वहां लोगों ने हंगामा शुरू कर दिया। लोग डॉक्टर पर गलत इलाज करने का आरोप लगा रहे थे।
विज्ञापन


मामले की जानकारी होते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने डॉक्टर को हिरासत में ले लिया। फिलहाल थाना अध्यक्ष मनीष पांडेय ने बताया कि अभी तक पीड़ित पक्ष की ओर से कोई भी तहरीर नहीं दी गई है। मामले में पूछताछ की जा रही है। वादी ने मुकदमा दर्ज कराया तो कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed