{"_id":"5b0d9a164f1c1bf36e8b5331","slug":"death-of-medical-store-operator-by-bike-collision","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाइक की टक्कर से मेडिकल स्टोर संचालक की मौत ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाइक की टक्कर से मेडिकल स्टोर संचालक की मौत
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
Updated Tue, 29 May 2018 11:56 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मार्निंगवॉक पर निकले मेडिकल स्टोर संचालक को बाइक सवार ने टक्कर मार दी। इससे वह डिवाइडर पर जा गिरा। घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गई। सूचना मिलने के बाद भी पुलिस और एंबुलेंस समय से नहीं पहुंची। इससे आक्रोशित ग्रामीणों ने पट्टी-चिलबिला मार्ग पर जाम लगा दिया। वाहनों में तोड़फोड़ की गई। कुछ लोगों से ग्रामीणों की हाथापाई भी हुई। बवाल की आशंका को देखते हुए डायल 100 दूर खड़ी रही। मौके पर पहुंचे कंधई एसओ ने लोगों को किसी तरह शांत कराया।
कंधई थाना क्षेत्र के नौहरहुसैनपुर निवासी सुभाष सिंह (45) पुत्र रामनरेश सिंह ने रखहा बाजार में मकान बनवाया था। घर में ही वह मेडिकल स्टोर चलाते थे। अधिवक्ता भाई गुलाब सिंह समेत अन्य परिवार के लोग पैतृक घर पर ही रहते हैं। जबकि सुभाष रखहा वाले मकान में रहते थे। मंगलवार भोर में सुभाष हर दिन की तरह मार्निंगवाक पर निकले थे। अभी वह परैया नदी पुल पार कर ही रहे थे कि सामने से तेज रफ्तार में आ रहे बाइक सवार ने उन्हें टक्कर मार दी।
इससे वह डिवाइडर पर जा गिरे। उनके सिर में गंभीर चोटें आईं और वह खून से लथपथ हो गए। यह देख आसपास के लोग दौड़े, लेकिन तब तक बाइक सवार भागने में कामयाब रहा। लोगों ने परिवारीजनों के साथ ही पुलिस व एंबुलेंस को घटना की जानकारी दी, लेकिन समय पर न तो पुलिसकर्मी पहुंचे और न ही एंबुलेंस की मदद ही मिल सकी। इसके चलते कुछ देर में सुभाष की सांसें थम गईं। आक्रोशित ग्रामीणों ने पुल पर जाम लगा दिया। उधर से गुजरने वाले वाहनों में तोड़फोड़ की।
विज्ञापन
खूझी कला के रहने वाले सुरेंद्र तिवारी उर्फ सूबा तिवारी अपनी भतीजे को परीक्षा दिलाने के लिए कार से जा रहे थे। वह भी जाम में फंस गए। शरारतीतत्वों ने कार में तोड़फोड़ करते हुए शीशा चकनाचूर कर दिया। विरोध करने पर कुछ लोगों ने मारपीट भी की। विलंब से डायल 100 के पुलिसकर्मी पहुंचे, लेकिन बवाल की आशंका को देखते हुए दूर खड़े रहे। घटना की जानकारी मिलने पर एसओ कंधई दलबल के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने लोगों को समझा बुझाकर शांत कराया। इसके बाद शव को एंबुलेंस से पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा सका।
पुल के करीब गुमटियों में तोड़फोड़
रखहा बाजार के करीब परैया नदी पर बने पुल के करीब छोटे दुकानदारों ने चाय पान समेत अन्य सामानों की गुमटी रखी हुई है। मंगलवार को जाम के दौरान कुछ अराजकतत्वों ने गुमटियों को निशाना बनाया। बोले कि गुमटियों की वजह से समस्या पैदा होती है। वे तोड़फोड़ करने लगे। मौके पर मौजूद बुजुर्गों ने सभी को समझाकर शांत कराया।
सवा घंटे तक आवागमन रहा ठप
रखहा बाजार के करीब परैया नदी के पुल पर हुई दुर्घटना में मेडिकल स्टोर संचालक सुभाष सिंह की मौत से हर कोई गमगीन रहा। आक्रोशित लोगों ने चिलबिला-पट्टी राजमार्ग पर जाम लगा दिया। इसके चलते पट्टी से चिलबिला और चिलबिला से पट्टी जाने वाले वाहनों का संचालन पूरी तरह ठप रहा। कुछ वाहनों ने तो रास्ता बदल दिया, लेकिन भारी वाहन चालक कतार में खड़े होकर जाम समाप्त करने का इंतजार करते रहे।
अधिवक्ता के भाई के निधन पर जताया शोक
कंधई थाना क्षेत्र के नौहरहुसैनपुर गुलाब सिंह अधिवक्ता हैं। वह मुख्यालय पर प्रैक्टिस करते हैं। पहले अधिवक्ता के हादसे में निधन की खबर मिली। बाद में लोगों को सही जानकारी मिल सकी। अधिवक्ता के भाई के हादसे की खबर में निधन की जानकारी मिलते ही जूनियर बार एसोसिएशन अध्यक्ष लीलाधर दुबे, शेष बहादुर, पूर्व अध्यक्ष रोहित शुक्ला, जयप्रकाश मिश्रा, मुक्कू ओझा, राघवेंद्र प्रताप सिंह, विवेक त्रिपाठी, रजनीकांत मिश्र, मुश्ताक खान समेत अन्य अधिवक्ताओं ने शोक जताया।
अंजनी राय बने सीओ सिटी
पुलिस अधीक्षक ने मंगलवार को तीन पुलिस उपाधीक्षकों के कार्यक्षेत्र में बदलाव किया है। सीओ सिटी रहे रमेशचंद्र को रानीगंज भेजा गया है। सीओ रानीगंज जेडी मिश्रा को सदर का सीओ बनाया गया है। जबकि सीओ सदर अंजनी कुमार राय को सीओ नगर बनाया गया है। इस बीच कुछ लोग विनियिमित क्षेत्र के बाबू से हुए विवाद में तबादले की चर्चाओं में मशगूल रहे।