{"_id":"5c8bf6ecbdec22147163a8fb","slug":"death-of-injured-son-father-serious-due-to-falling-foot-overbridge-in-mumbai","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुंबई में फुट ओवरब्रिज गिरने से घायल बेटे की मौत, पिता गंभीर ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुंबई में फुट ओवरब्रिज गिरने से घायल बेटे की मौत, पिता गंभीर
Sat, 16 Mar 2019 12:33 AM IST
विनोद सिंह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रतापगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रतापगढ़
Published by: विनोद सिंह
Updated Sat, 16 Mar 2019 12:33 AM IST
विज्ञापन
मुंबई में फुट ओवरब्रिज गिरने से घायल बेटे की मौत
- फोटो : प्रतापगढ़
मुंबई के सीएसटी रेलवे स्टेशन का फुट ओवरब्रिज गिरने की घटना में आसपुर देवसरा इलाके के सैफाबाद निवासी एक युवक की भी मौत हो गई, जबकि साथ में रहे उसके पिता की हालत गंभीर बनी हुई है। उसका इलाज चल रहा है। इसकी सूचना गांव पहुंचने पर ग्रामीण उसके दरवाजे पर संवेदना जताने पहुंचे।
सैफाबाद बाजार से सटे धनसार गांव निवासी जाहिद (35) पुत्र सिराज अपने परिवार समेत मुंबई में रहकर बेल्ट बेचने का काम करता था। मुंबई में हुए हादसे के दौरान वह फुट ओवरब्रिज से पिता के साथ गुजर रहा था।
हादसे में जाहिद के सिर में गहरी चोट आने से मौके पर ही उसकी मौत हो गई जबकि पिता सिराज का इलाज चल रहा है। घटना की जानकारी होने पर ग्रामीणों ने उसके दरवाजे पर पहुंचकर शोक जताया।